सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में हिंदी के विद्वान एवं विशिष्ट छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित

हाथरस।

मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में आयोजित हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर ने की ।कार्यक्रम का शुभारंभ सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मां सरस्वती और गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी  प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। मुख्य अतिथि सशक्त बेटी सुंदर समाज के संस्थापक उदय पुंढीर रहे।

 वहीं विजयी छात्र-छात्राओं में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज सादाबाद और अमित मेमोरियल इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ की छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किये। सर्वश्रेष्ठ अंकों वाले छात्र छात्राओं को मेडल, फूलमाला, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं हिंदी शब्दकोश देकर सम्मानित  विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर और संस्था अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। विजय प्रेमी व अतुल आंधीवाल के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी विद्वानों के रूप में डॉ कमलकांत तिवारी एवं डॉ शिवेंदु दीक्षित मौजूद रहे। उन्होंने हिंदी की बारीकियां के संबंध में उद्बोधन किया।

 संस्थाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने कहा कि पूरा देश ही नहीं विदेश तक में हिंदी को समझा जाता है। हम अन्य भाषाएं पढ़ें किंतु अपनी मातृभाषा हिंदी को अवश्य पढ़ें और सम्मान प्रदान करें। उन्होंने दो पंक्तियां पढ़ीं - जिनने अत्याचार किए थे उनकी संस्कृति ना अपनाएं।

 छोड़ विदेशी भाषाओं को अपनी हिंदी को अपनाएं। 

वहीं  हिंदीसेवी और साहित्यकारों में धांसू खैरवी ,श्रीमती चेतना शर्मा,  वेदप्रकाश मणि, प्रांजल प्रताप सिंह व  प्रमोद विषधर, राणा मुनि प्रताप सिसोदिया रहे। सरस्वती वंदना सादाबाद की अध्यापिका श्रीमती पिंकी पाराशर ने ।

वहीं संस्था के संरक्षक अनिल बौहरे ने तीन शब्दों की कविता पढ़कर चमत्कृत किया ।

इस मौके पर विजय प्रेमी, अतुल आंधी बाल एडवोकेट प्रेम सिंह यादव एडवोकेट, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, ऋतिक पंडित, सहसंयोजक बब्बी पंडित मेंडू, अरुण उपाध्याय मेंडू ,हरि भान सिंह, देवेश सिसोदिया , कुमार शिव संभव व अमित मेमोरियल इंटर कॉलेज सिकंदराराव के प्रधानाचार्य रविकांत यादव का कार्य सराहनीय रहा। 

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के अलावा उनकी शिक्षिकाएं व शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...