ऑपरेशन क्लीन-2" अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकदमा में दाखिल कुल 11 वाहनों की नीलामी कराकर कुल चार लाख छबीस हजार के राजस्व की प्राप्ति की गई।
अवगत कराना है कि पुलिस महानिदेशक लखनऊ, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन क्लीन-2" के क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर मुकद्दमाती,लावारिस व एमवी एक्ट में दाखिल व सीज वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पर मुकद्दमाती वाहन 11 वाहनों का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया। इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ , क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम के क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को उक्त वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया कराई गई । जिसमें जनपद हाथरस व गैरजनपदों के कुल 36 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया । नीलामी प्रकिया के दौरान ठेकेदार रवेन्द्र सिंह पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी मौहल्ला विहारीपुरम फैस- 1 मैलरोज वाईपास थाना वन्नादेवी जिला अलीगढ मोवाईल न0-9368581274 फर्म विशाल इन्टरप्राईजेज विहारीपुरम फैस-01 थाना वन्नादेवी जिला अलीगढ द्वारा अधिकतम बोली ₹4,26,000/- (चार लाख छबीस हजार ) लगाये जाने पर नीलामी प्रकिया उसके हक में पूर्ण की गई । नीलामी प्रकिया से प्राप्त ₹4,26,000/- (चार लाख छबीस हजार ) के राजस्व की धनराशि को नियमानुसार कोषागार में जमा किया जायेगा ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें