पीएमएवाई-जी सर्वे 2024 को लेकर की गई बैठक, दी जानकारी मानकों में हुआ बदलाव अब हर पात्र व्यक्तियों को मिलेगा आवास
अलीगंज।* ग्रामीण क्षेत्रों में आवास से वंचित पात्रों के चिन्हांकन के लिए एक बार फिर से ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसके तहत ब्लॉक सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई। विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में पीएमएवाई-जी सर्वे 2024 उन्मुखीकरण गोष्टी को लेकर बैठक की गई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास विकास योजना ग्रामीण के संबंध में वार्ता की गई। बताया गया कि आवास योजना के तहत आगामी माह से सर्वे किया जाएगा जो भी पात्र व्यक्ति होंगे उनको आवास के लिए चिन्हित किया जायेगा। ब्लॉक सभागार में बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम आवास योजना ग्रामीण को साल 2015 में शुरू किया था. जिसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के खुद के पक्के घर के सपने को पूरा करना है। जिसके चलते प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले 13 मानकों के आधार पर आवास दिया जाता था परंतु अब यह घटा कर के...