अलीगंज।* संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अपर आयुक्त प्रशासन अलीगढ़ ने तहसील अलीगंज का निरीक्षण का संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत अपर आयुक्त प्रशासन अलीगढ़ भगवान शरण पटेल द्वारा तहसील अलीगंज परिसर का निरीक्षण किया गया। जहां दाखिल खारिज से संबंधित शिकायतों को देखा। परिसर में साफ सफाई व्यवस्था ठीक पाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान पेंडिंग कामों को जल्द से जल्द निपटने के निर्देश दिए साथ ही कोर्ट में चल रहे वाद विवाद संबंधित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एडीएम सत्य प्रकाश, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर, तहसीलदार संदीप कुमार सहित मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें