सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम संपन्न

सिकंदराराऊ।

बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में सत्र 2022-23 के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में पंजीकृत अर्ह छात्र-छात्राओं हेतु प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन और डिजी शक्ति-नोडल अधिकारी- डॉ0 अजब सिंह  के कुशल दिशा-निर्देशन में टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्नातकोत्तर स्तर के कुल 16 छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किये गये।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत- सखी आबू तालिमपुर सदस्य  अरुण कुमार  एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति में संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की। 

इस अवसर पर नोडल अधिकारी-Digi शक्ति-डॉ0 अजब सिंह ने उ0प्र0  में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु सरकार की नि: शुल्क टैबलेट ,स्मार्टफोन वितरण  योजना-2021-22 का परिचय,उससे होने वाले शैक्षिक लाभों से  महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम में सहभागी अन्य विशिष्ट जनों को अवगत कराया। 

तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार का महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने और प्रो. रामबहादुर ने प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का स्वागत बुके, पुष्प-माला और बैज लगाकर किया। 

 अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज वैश्वीकरण के दौर में सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने और उनके कौशल में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास कर रही है, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरण उसी दिशा में चलने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के डिजीशक्ति नोडल अधिकारी डॉ0 अजब सिंह जी के साथ-साथ  महाविद्यालय के अन्य कार्मिकों ने यथोचित योगदान कर, कार्यक्रम को सफल बनाया।

 इस अवसर पर प्रो0 रामबहादुर,  हिमान्शु राय, डॉ0 गोविन्द अग्रवाल व  विश्वनाथ प्रताप सिंह , डॉ गोविन्द अग्रवाल, बृजमोहन ने अत्यंत सहयोग किया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...