अनूपशहर गंगा घाट पर पार्थिव रुद्राभिषेक आज…… अलीगढ से अनूपशहर तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी
अलीगढ। भगवान शिव के प्रिय मास सावन में किये गए जप,तप,दान एवं पार्थिव पूजन से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और देवाधिदेव प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं मान्यता है कि पार्थिव शिव पूजन से ही देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न किया था। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु गत वर्षों की भांति इस बार भी अनूपशहर के जे.पी.घाट पर वैदिक ज्योतिष संस्थान द्वारा पार्थिव शिव रुद्राभिषेक एवं भंडारे के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आज किया जा रहा है।वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार इस बार गंगा घाट पर होने वाले रुद्राभिषेक के लिए संस्थान पर पंजीकृत सभी सदस्य अपने अपने वाहनों से प्रातः सात बजे लगभग 100 गाड़ियों के माध्यम से तिरंगा झंडा लगा कर अलीगढ से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जाएगी जो कि गंगा घाट तक श्रृंखलाबद्ध तरीके से चलेगी। उसके बाद प्रातः आठ बजे स्नान एवं स्वल्पाहार के बाद नौ बजे से महाभिषेक प्रारंभ होगा।
स्वामी जी ने बताया कि पवित्र सावन महीने में पार्थिव शिव का अभिषेक गंगा जल के साथ गंगा का तट सभी प्रकार के कष्टों से दूर करके सकारात्मक और मनोवांछित फलदायी होता है। परन्तु बढ़ते हुए जल स्तर एवं जल की तीव्र गति को देखते हुए अभिषेक में शामिल होने वाले सभी भक्तों की आध्यात्मिक एवं शारीरिक सुरक्षा के साथ गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण भी हमारा अथक प्रयास है। इस रुद्राभिषेक में बांग्लादेश के हिन्दू नागरिकों पर हो रहे अत्याचार से मुक्ति एवं सनातनी हिदुओं के संगठित होने का संकल्प भी भगवान शिव के समक्ष किया जाएगा।अभिषेक उपरांत सभी भक्तों को संस्थान के सदस्य प्रेमी कैटर्स के विवेक प्रेमी द्वारा भोजन भंडारे की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें