नगर के मोहल्ला ब्राह्मण पुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया तथा ध्वजारोहण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल, राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक सम्मान से सम्मानित सुभाष चंद्र शर्मा एवं समाजसेवी हरपाल सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
इस अवसर पर शरद शर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित, संतोष पुंढीर, नरेंद्र यादव, उत्कर्ष पाठक , विशाल पचौरी, प्रमोद बघेल, विवेक बघेल, नवीन दीक्षित, अनिल उपाध्याय , आशुतोष उपाध्याय, निशान नाज, निशा शर्मा, श्रेया पाठक , स्वेच्छा , अनम मलिक, सारिया , प्रीति, भावना, रवि दीक्षित आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें