सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन हाथरस में झण्डारोहण कर सभी को देश रक्षा, एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में झण्डारोहण कर सभी को देश रक्षा, एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन गोपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक  राजकुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक  द्वारा कैम्प कार्यालय पर झंडारोहण किया गया एवं उपस्थित कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई । इसके उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर झण्डारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोक तंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई गई  ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपने सम्बोधन में इस पावन दिवस के महत्ता को याद करते हुए सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया गया एवं सभी पुलिसकर्मियों को अपने राष्ट्र के सम्मान को बनाये रखने व सभी को सत्यनिष्ठा के साथ अपना कर्तव्य पालन कर सुरक्षित एवं शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने हेतु प्रेरित किया गया ।  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता स्वच्छंदता नही है जो हमें मनमानी करने की छूट दे बल्कि हम जहाँ भी रहे अपने कर्तव्यों का निष्पादन इस तरह से करें कि वो राष्ट्र की मंशा के अनुरूप राष्ट्र को मजबूत करें । हमको किसी को परेशान करने की नियत से कार्य नही करना चाहिए । सच्ची स्वतंत्रता एक अच्छे परिवेश में जो हमारे पूर्वजों ने हमको दी है कि आज हम एक उनमुक्त वातावरण में सांस ले रहे है । एक ऐसे राष्ट्र में हम अपने जीवन को खुशहाल बना रहे है कि जहाँ पर कोई धर्म, जाति आदि का प्रतिबंध नही है । हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से कर राष्ट्र की शक्ति बनें तथा सभी से अपील की सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें जिसे राष्ट्र और सशक्त व सुंदर बनें ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...