पीएमएवाई-जी सर्वे 2024 को लेकर की गई बैठक, दी जानकारी मानकों में हुआ बदलाव अब हर पात्र व्यक्तियों को मिलेगा आवास
अलीगंज।* ग्रामीण क्षेत्रों में आवास से वंचित पात्रों के चिन्हांकन के लिए एक बार फिर से ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसके तहत ब्लॉक सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई।विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में पीएमएवाई-जी सर्वे 2024 उन्मुखीकरण गोष्टी को लेकर बैठक की गई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास विकास योजना ग्रामीण के संबंध में वार्ता की गई। बताया गया कि आवास योजना के तहत आगामी माह से सर्वे किया जाएगा जो भी पात्र व्यक्ति होंगे उनको आवास के लिए चिन्हित किया जायेगा। ब्लॉक सभागार में बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम आवास योजना ग्रामीण को साल 2015 में शुरू किया था. जिसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के खुद के पक्के घर के सपने को पूरा करना है। जिसके चलते प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले 13 मानकों के आधार पर आवास दिया जाता था परंतु अब यह घटा कर केवल 10 कर दिया गया है। अब टीवी/ रेग्रिजरेटर, मोटरसाइकिल धारकों, मछली पकड़ने वाली मोटर नाव और 15 हजार प्रति माह वेतन पाने वालों को भी प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र समझा जायेगा। पहले यह मानक 10000 का था। इसके अतिरिक्त 2.5 एकड़ सिंचित तथा 5 एकड़ असिंचित भूमि वाले भी इस योजना के तहत पात्र होंगे। उक्त बैठक में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख रेखा शाक्य, बीडीओ गोपाल गोयल, ब्लॉक प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य, सचिव राजेंद्र सिंह, विधायक पुत्र सूरज राठौर, अमित तोमर, ध्यानपाल सिंह, हरेंद्र कुमार, रजनी, प्रधान ओमवीर सिंह शाक्य, विनय शाक्य, निर्दोष पाल, दिनेश कुमार, भानु प्रताप, महेश राजपूत, पिंटू यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें