अलीगंज।* घर का इनवर्टर सही करने के लिए मैकेनिक की दुकान पर गए युवक के साथ किया अभद्र व्यवहार व गाली गलौज कर मारपीट की जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराया है।थाना अलीगंज के मोहल्ला गोविंद दास निवासी कुलदीप पुत्र दिलीप जैन ने थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराया है कि गुरुवार को शाम के समय अपने घर से इनवर्टर ठीक करने के लिए मोहल्ला गोविंद दास पानी की टंकी के समीप स्थित धर्मवीर इनवर्टर मैकेनिक की दुकान पर गए जिस समय थाना अलीगंज के मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी धर्मवीर के लड़के सोमेश और देवेश मिले जिनके द्वारा अभद्र व्यवहार व गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी जिससे पीड़ित के काफी चोटें आई है।
कोतवाली प्रभारी अलीगंज अमित कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें