बिना फिटनेस संचालित वाहनों पर पीटीओ ने कसा शिकंजा, दिया अल्टीमेटम ओवरलोड डंपर पर 1 लाख 6 हजार का किया जुर्माना, सीज
अलीगंज।* अलीगंज कस्बे में बिना फिटनेस के संचालित हो रही स्कूली बसों पर पीटीओ ने सख्ती शुरू कर दी है। जिसके चलते अलीगंज कस्बे में संचालित स्कूल वाहन मालिकों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर फिटनेस प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। नोटिस के बाद भी स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ते हुए मिले तो प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाएगी।पीटीओ अभिनव चौधरी ने अलीगंज क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों का फिटनेस न होने पर स्कूली वाहनों के मालिक को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है समय रहते अपने स्कूली वाहनों का फिटनेस कराए अगर स्कूली वाहनों का फिटनेस न कराकर सड़कों पर स्कूली वाहनों को दौड़ते हुए बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए अगर पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी। वही डंपर ओवरलोड व कागजात न होने के कारण एक लाख 6 हजार रूपये का चालान कर डम्पर को सीज किया गया। पीटीओ अभिनव चौधरी ने स्कूली वाहन चालकों नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
पीटीओ अभिनव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली वाहन स्वामियों को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है अगर इसके बाद भी वाहनों का फिटनेस कराकर कागज पूर्ण नहीं किए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें