सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें हाथरस एवं अलीगढ़ जिले में स्थित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध विद्यालयों ने प्रतिभाग़ किया। प्रतिभाग़ करने वाले विद्यालयों की संख्या 11 एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की संख्या 250 रही। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छवि चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ विष्णु सक्सेना, प्रबंधक विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य एवं मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी देवेंद्र राघव, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान , निरंजन लाल प्रताप सिंह चौहान, देवेश समाधिया, लोकेंद्र नाथ शर्मा, संकुल प्रमुख घनश्याम सिंह, सह संकुल प्रमुख बालकृष्ण आदि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में गीता गीत में गौरी, प्रियंवदा, धीरू वर्मा, मूर्ति कला राजेंद्र मोहन सक्सैना,, पत्रवाचन, लोक नृत्य साधना , श्वेता , कथाकथन देवकीनंदन, वीरेंद्र सिंह, अंताक्षरी में प्रताप , रेनू सि...