हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा जनपद हाथरस के सर्किल नगर, सादाबाद एवं सिकन्द्राराऊ में पुलिस के जवानों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली । अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ जेएन अस्थाना के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत थाना हाथरस जंक्शन से कस्बा हाथरस जंक्शन, होते हुए निकाली गयी । तिरंगा रूट मार्च के दौरान देशभक्ति गीतों का वादन कराया गया । इसके साथ ही उपजिलाधिकारी सासनी व थाना प्रभारी सासनी के नेतृत्व मे रुट मार्च तहसील परिसर सासनी से मार्केट मे होते हुए शहीद पार्क पर आकर समाप्त हुई ।
सादाबाद सर्किल में क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना सादाबाद क्षेत्र में तिरंगा रूट मार्च थाना सादाबाद से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार, हाथरस रोड, बाईपास रोड होते हुए चौधरी चरण सिंह चौधारी तिराहा होते हुए SBI बैंक के पास आकर समाप्त हुआ । तिरंगा रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक, थाना प्रभारी सादाबाद, एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे । साथ ही थाना प्रभारी मुरसान के नेतृत्व में रुट मार्च थाना मुरसान क्षेत्र में थाना मुरसान से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, छोटा बाजार, रामलीला चौराहा, आदि से होते हुए थाना मुरसान आकर समाप्त हुआ ।
सिकन्द्राराऊ सर्किल में थाना प्रभारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र में तिरंगा रुट मार्च थाना सिकन्द्राराऊ से प्रारम्भ होकर जीटीरोड, नया बाजार, पंत चौराहा से होते थाना सिकन्द्राराऊ पर समाप्त हुआ । तिरंगा रूट मार्च के दौरान देशभक्ति गीतों का वादन कराया गया । तिरंगा रूट मार्च गाडी की अच्छी सजावट एवं अच्छे टर्नआउट के साथ किया गया । साथ ही रुट मार्च के दौरान आमजन में देशभक्ति का भाव जागृत करते हुये स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया तथा सभी को बढ चढकर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें