नगर के ब्राह्मणपुरी निवासी डॉ सीपी शर्मा के पुत्र गर्वित शर्मा का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी में रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी के लिए हुआ है। फिलहाल डॉ सीपी शर्मा का परिवार अलीगढ़ में रहता है। गर्वित शर्मा गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्रीगोपाल शर्मा के नाती हैं।
आईआईटी में चयन पर परिवार समेत उनके शुभचिंतकों राजीव चतुर्वेदी, शोएब अख्तर,अवनेश कुमार,राजेश पथरिया,श्यामू यादव, निखिलेश सिसोदिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें