साधन सहकारी समिति लिमिटेड बरतर खास में तैनात सचिव महेश चौहान के सेवानिवृत्त होने पर सहकारी क्रय विक्रय समिति सिकंदराराऊ के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी शिव कुमार गाँधी ने की एवं संचालन अबनीश दुबे शाखा प्रबन्धक जिला सहकारी बैंक सिकंदराराऊ ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है,उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र सिह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक अलीगढ हाथरस ने कहा कि इनका कार्य समाज व सहकारिता के लिए बहुत ही उल्लेखनीय रहा है।
इस अवसर पर महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली, नागेन्द्र सिह चौहान, जयपाल सिंह चौहान, अशौक जादौन, अश्वनी कुमार, पंकज शर्मा, शिव कुमार गाँधी, दिनेश कुमार, मुनेश चौहान, रिजवान खान, चन्द्रवीर सिह, अर्जुन सिह यादव, बीरेश शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, शिशुपाल सिह, शांति यादव, बीरेश यादव, रिंकू यादव, जोराबर सिह, सत्यपाल सिह यादव, लटूरी सिह, अशोक यादव, एके सिह प्रधान, बीरेन्द्र सिह नेताजी, रामखिलाडी यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें