रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना हाथरस जंक्शन स्थित कैंब्रिज स्कूल की छात्राओं व NCC छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं की गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनको आशीर्वाद दिया व महिला सुरक्षा एवं जनपद में कानून, शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया गया । इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी छात्राओं को चॉकलेटस आदि देकर मेहनत व लगन के साथ पढाई करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें