उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में ब्लॉक सिकंदराराऊ में आज एक बैठक का आयोजन बीआरसी सिकंदराराऊ पर किया गया जिसमें शिक्षकों के साथ हो रही अनेक अनियमिताओं को लेकर बिंदुबार विचार विमर्श किया गया।
बैठक में ब्लॉकअध्यक्ष एवं जिला महामंत्री विजयवीर सिंह ने कहा कि दिनांक 19 अगस्त को शिक्षकों के साथ हो रही विभिन्न अनियमितताओं को बिंदुबार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा को अवगत कराया जाएगा। फिर प्रदेश नेतृत्व के आदेश के आधार पर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर विजयवीर सिंह, कृष्णकांत कौशिक,शैलेन्द्र चौहान, अमन सक्सेना,प्रमोद कुमार,राधेश्याम, यशवीर सिंह, विनोद कुमार, तिलक सिंह, कुलदीप पचौरी, सचिन पचौरी,मनोज पुंढीर, राकेश सिंह,कर्दम सिंह,विवेक कुमार,निर्दोष, धर्मेन्द्र कुमार त्यागी,अमित द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें