सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कासगंज- बजट को लेकर बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने की प्रेसवार्ता,

 ब्रेकिंग कासगंज / बजट को लेकर सांसद ने क़ी प्रेस वार्ता /अशोक शर्मा  कासगंज- बजट को लेकर बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने की प्रेसवार्ता, बजट को लेकर कहा मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट बजट है, जिसमें हर क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है, अखिलेश यादव के सवाल पर बोले उनकी सरकार और हमारी सरकार में आसमान-पाताल का अंतर है, जब जब समाजवादी की सरकारें रहीं है ये प्रदेश लुटा है पिटा है और आग के हवाले हुआ है, प्रयाग राज की घटना निंदनीय है, दुःख प्रकट करता हूँ, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने इन लोगों को बढ़ावा दिया है, क्या जरूरत थी समाजवादी पार्टी को ऐसे अपराधियों को टिकट देने की  कासगंज- बजट को लेकर बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने की प्रेसवार्ता, कहा मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट बजट है, जिसमें हर क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है, अखिलेश यादव के सवाल पर बोले उनकी सरकार और हमारी सरकार में आसमान-पाताल का अंतर है, जब जब समाजवादी की सरकारें रहीं है ये प्रदेश लुटा है पिटा है और आग के हवाले हुआ है, प्रयाग राज की घटना निंदनीय है, दुःख प्रकट करता हूँ, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने इन लोगों को...

धूमधाम से मनाया गया एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल का 35 वां वार्षिकोत्सव

 धूमधाम से मनाया गया एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल का 35 वां वार्षिकोत्सव सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रुदायन गोपी स्थित एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक 35 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनकी मनमोहक प्रस्तुति देख सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ श्रीमती विजय सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीणराज सिंह, अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना ,हसायन ब्लाक प्रमुख डीपी सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक डा सुभाष चंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके तथा माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुभाष चंद शर्मा ने की एवं संचालन प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने किया।  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि कोई भी बेटी अनपढ़ नहीं रहनी चाहिए । बेटियों को शिक्षित बनाएं। शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को शिक्षा के साथ-स...

एटा ~ होली के अवसर पर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एटा के तत्वाधान में नृत्य प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

 एटा ~ होली के अवसर पर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एटा के तत्वाधान में नृत्य प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत होली पर्व के विशिष्ट अवसर पर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन जनपद एटा के तत्वाधान में अध्यक्षा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन एटा श्रीमती शिखा सिंह धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह तथा श्रीमती अनामिका चौधरी धर्मपत्नी जेल अधीक्षक एटा श्री अमित चौधरी एवं जनपद उपाध्यक्षा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन एटा श्रीमती रैनुका सिंह धर्मपत्नी अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व  श्रीमती रचना द्विवेदी धर्मपत्नी क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री विक्रांत द्विवेदी की उपस्थिति में पुलिस लाइन एटा में जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों तथा पुलिस परिवारों की महिलाओं एवं बच्चियों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।                 कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती शिखा सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में होली के पावन पर्व के बारे में बताया गया कि होली भाईचारे, प्रेम...

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी एवं भाजपा नेता नितिन पुंढीर का गांव जिरौली कलां में भव्य स्वागत

 राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी  एवं भाजपा नेता नितिन पुंढीर का गांव जिरौली कलां में भव्य स्वागत सिकंदराराऊ  क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी का गांव के युवाओं ने पगड़ी एवं पटका व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता नितिन पुंढीर का भी स्वागत किया गया।  स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सदैव क्षत्रिय समाज के खिलाफ चल रहे षड़यंत्र के विरोध में लड़ती रही है।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सदैव पीड़ितों शोषितों की हमेशा आवाज उठाती रही है। श्री चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोगों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। शीघ्र ही प्रदेश भर में समाज के युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा। भाजपा नेता नितिन पुंढीर ने कहा कि गांव की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।ग्र...

एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा- निर्देश!

 एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा- निर्देश! अलीगंज/एटा। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह ने कोतवाली अलीगंज में  मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अधीनस्थ अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीर रहें और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। वही आगामी पर्व होली व मुस्लिमो का शवे रात का पर्व एक साथ है। शांति व्यवस्था सहित अपराधी प्रवत्ति के लोगों पर विशेष नज़र रखी जाए।एसएसपी ने अधीनस्थों को बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर उस पर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाये गये अभियान में और तेेजी लाई जाए। तस्कर छोटा हो या बड़ा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।  उन्होंने अपनेअधीनस्थों को वांछितों की भी धरपकड़ के निर्देश दिए। कहा कि वांछितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही वारंटों के तामीलों में भी तेजी लाई जाए। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण की दिशा म...

मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट तीन घायल सिकंदराराऊ

 मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट तीन घायल सिकंदराराऊ रविवार को कस्बा के मोहल्ला नोखेल पाए वाली गली में नाली में पड़ी पाइप लाइन से बाइक फिसलने पर दो पक्ष में विवाद हो गया । जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई । घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए । घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई ।एक पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है । मोहल्ला नोखेल निवासी अजीत कुमार पुत्र रामकिशन ने दी तहरीर में कहा है कि रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे करीब अपने पिता के साथ पानी के प्लांट पर था । प्लांट के बाहर प्लास्टिक की पाइप लाइन पड़ी हुई थी । जिस पर मोहल्ले के दूसरे समुदाय के तीन युवक बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे । उसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई । पीड़ित के पिता ने बाइक सवार युवकों को उठाया । बाद में युवक गाली गलौज करने लगे । गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता, पुत्र व माँ को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

सनातन धर्म के विषय मे जागरूक करने हेतु निकाली पदयात्रा।*

 *सनातन धर्म के विषय मे जागरूक करने हेतु निकाली पदयात्रा।* अलीगंज   जय श्रीराम जन मानस कल्याण समिति देहली के बैनर तले सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु देहली के गौरी शंकर मन्दिर से 12 फरवरी को राम कृपाल शर्मा के नेतृत्व में सनातन धर्म पद यात्रा का श्रीगणेश किया गया।इस पद यात्रा में मातृशक्ति सहित लगभग 70 धर्म प्रेमी चल रहे हैं।यह यात्रा देहली से चलकर गाजियाबाद, अलीगढ़, कासगंज,पटियाली होती हुई आज अलीगंज पहुंची। यह यात्रा लगभग 850 किमी की है जिसका समापन भगवान शंकर की नगर बनारस में होगा।यह यात्रा विश्व कल्याण के लोगो को सनातन धर्म के विषय मे जागरूक करने हेतु  निकाली गई है।यात्रा के दौरान भोजन पानी सभी की व्यवस्था स्वयं यात्रा में चल रहे धर्म प्रेमी ही करते हैं।रात्रि विश्राम के उपरांत सुबह यह यात्रा पुनः अपने गंतव्य के ओर प्रस्थान कर देती है।इस यात्रा में प्रमुख रूप से शिव प्रसाद जायसवाल, परमजीत सिंह, सूर्यकांत शर्मा,जगदीश राठी,सविता,प्रवीण, राम किशन,बीना रावत,सौदान सिंह,सिद्धार्थ कौशल,कैलाश जोशी,राधाकृष्ण साथ चल रहे हैं।

चंद्र प्रताप सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

 चंद्र प्रताप सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव के अनुज एमएलसी रहे चंद्र प्रताप सिंह चंदू भैया की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उनके निजी निवास सोहन नगर टपुआ पर हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतकों ने ईस्ट मित्रों नाते रिश्तेदारों एवं राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से एमएलसी आशू यादव एटा सुजान सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव राजेश यादव जिला पंचायत सदस्य एटा एवं अन्य राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही

ससुर एवं साले ने मारपीट करके 175000 रुपये छीने

 ससुर एवं साले ने मारपीट करके 175000 रुपये छीने सिकंदराराऊ ससुर एवं साले ने मारपीट करके नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी एक व्यक्ति से 1,75,000 रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है ।  धर्मपाल सिंह यादव पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव हुसैनपुर हाल निवासी मोहल्ला गौसगंज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 फरवरी 2023 को रात 11:00 बजे पीड़ित पेंठ में खरीदी हुई मवेशी को बेचकर 1,75,000 लेकर सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज स्थित अपने मकान पर पहुंचा था कि उसी दौरान पीड़ित का साला एवं ससुर निवासी मोहल्ला गौसगंज थाना सिकंदराराऊ मौका पाकर घर में घुस आए और पैसों को देखकर उनकी नियत खराब हो गई तथा उक्त दोनों ने गाली गलौज व मारपीट कर पीड़ित से रुपए छीन लिए । झगड़े के दौरान पीड़ित के शरीर में जगह जगह चोटें आई हैं। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने तहसील पर दिया धरना

 लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने तहसील पर दिया धरना सिकंदराराऊ सादाबाद के लेखपाल धर्मेंद्र शर्मा पर नायब तहसीलदार द्वारा विधि विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी वापस लिए जाने की मांग को लेकर लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सादाबाद में कार्यरत लेखपाल धर्मेंद्र शर्मा क्षेत्र दिसावर के प्रति नायब तहसीलदार द्वारा दुर्भावना एवं पूर्वाग्रह के कारण नियम विरुद्ध तरीके से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिससे लेखपाल संवर्ग में रोष व्याप्त है। लेखपाल बंधुओं ने उक्त कृत्य की घोर निंदा की है। इस प्रकरण को लेकर लेखपाल संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो लेखपाल संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।  इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मोहम्मद हनीस ,मंत्री रविकांत, यशपाल सिंह, मनोज कुमार शर्मा, विनय कुमार सेंगर आदि लेखपाल मौजूद रहे।

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

 भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान सिकंदराराऊ  शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अपना वार्ड स्वच्छ वार्ड मोहल्ला मटकोटा के आर्य कन्या इंटर कालेज सिकन्द्रराराऊ पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष , बूथ प्रभारी और बूथ संयोजक ब उनकी टीम ने स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरती त्रिवेदी, सूरज वार्ष्णेय, व्रजमोहन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता भामाशाह, विकास वर्मा, विक्रम वर्मा, आकाश शर्मा,सौरभ कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अमित गोस्वामी,बरुण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक

 उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक सिकन्दराराऊ  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के पूज्य पिताजी स्वर्गीय सुभाष चन्द्र बंसल के परलोक गमन पर एक शोक सभा का आयोजन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष नीरज वैश्य के आवास पर हुआ।   नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने कहा कि सुभाष चन्द्र बंसल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनमें जीवन के प्रति काफी सकारात्मक ऊर्जा थी और उन्हें बचपन से गायन का शौक था।  नगर महामंत्री प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई ने कहा कि सुभाष चन्द्र बंसल कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे। उनके जैसा व्यक्तित्व सालों में एक बार जन्म लेता है।  जिला उपाध्यक्ष नवेद खान ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का अचानक हमारे बीच से चले जाना सम्पूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।  श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से संजीव महाजन, प्रबीन वार्ष्णेय,नीरज वैश्य,नवेद खान, विशाल वार्ष्णेय, वीरेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सूफी, इरफान सैफी, दुर्वेश पचौरी,आकाश दीक्षित,कुंजविहारी वर्मा ,मीरा माहेश्वरी,रवि पंडित आदि थे।

एडीएचआर मानव अधिकार व मानव मूल्यों पर कार्य कर पूरे राष्ट्र में एकरूपता लाने के लिए प्रयासरत है:  प्रवीण वार्ष्णेय

 एडीएचआर मानव अधिकार व मानव मूल्यों पर कार्य कर पूरे राष्ट्र में एकरूपता लाने के लिए प्रयासरत है:  प्रवीण वार्ष्णेय भोपाल।  मौलिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते रहिए। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा मानव अधिकार के संरक्षण व संवर्धन विषय पर कार्यशाला का आयोजन साधु वासवानी कालेज, भोपाल में किया गया।    मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ज्वाइंट रजिस्ट्रार एनएचआरसी ने कहा कि जो हमारा मानव अधिकार है, वह किसी दूसरे के कर्तव्य से पूर्ण होता है। इसी प्रकार हमारे कर्तव्य करने से दूसरे को अधिकार प्राप्त होते हैं। इसलिए अधिकार व कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं। संविधान सभी को जीने का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार, गरिमा का अधिकार प्रदान करता है । जिससे मनुष्य सर्वश्रेष्ठ कार्य करता है।   एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि आज जो हमारे अधिकार हैं, वह आज किसी का कर्तव्य है। लेकिन कल जो किसी का अधिकार होगा ,वह हमारा कर्तव्य भी होगा। एडीएचआर मानव अधिकार व मानव मूल्यों पर कार्य कर...

अलीगंज में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई ,दूल्हा समेत पांच घायल

 अलीगंज में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई ,दूल्हा समेत पांच घायल अलीगंज। बीते रात्रि अलीगंज में तेज गति से आ रही कार व ट्रेक्टर में टक्कर हो गयी। जिसमें कार में  सवार 5 लोग घयाल हो गए। मौके पर पुलिस ने घायलों को कार के बाहर निकाला वही घायलों को सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कार में सवार लोग जनपद मैनपुरी के रमैया हार के निवासी थे इस कार में दूल्हा सहित 4 अन्य रिश्तेदार बैठे थे।बरात जनपद फरुखाबाद के थाना  शमशाबाद के ग्राम इमाद पुर जा रही थी तेज गति से आ रही कार अलीगंज के सराय अड्डा के बाईपास मार्ग से गुजर रही थी तभी कार ट्रैक्टर से जबरदस्त भिंडन्त हो गयी टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी निकलने बाले राहगीरों आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी वही कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला   और आनन फानन में दूल्हा सहित अन्य को अलीगंज सीएचसी पर भर्ती कराया दूल्हा सुमित पुत्र श्यामवीर निवासी रमेईहार जनपद मैनपुरी की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर किया। वही अन्य घायल  मनीष पुत्र श्रीपाल देवेन्द्र पु...

गांव ईशेपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय का स्वागत सिकन्दराराऊ 

 गांव ईशेपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय का स्वागत सिकन्दराराऊ  गांव ईशेपुर में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित रसिया दंगल कार्यक्रम का उद्द्याटन करने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय का आयोजक कमेटी ने फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया ।  इस दौरान सीमारामवीर उपाध्याय ने गाॅव वालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वषों से इस कार्यक्रम में उपाध्याय जी सम्मलित होते आये थे। आज मैं उनकी प्रतिनिधि के रूप में आपका प्यार पाने आपके बीच में आयी हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सदैव आपके बीच में रहकर आपकी सेवा करती रहूंगी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर तिवारी ने की एवं संचालन बिट्टू शर्मा ने किया।  इस दौरान रिंकू शर्मा, अमित पुण्ढीर प्रधान, उमाशंकर गुप्ता, कुलदीप शर्मा, ओमकार प्रधान, दुर्गेश, ज्ञानू शर्मा, धीन्ध सिंह, योगेन्द्र राजपूत, आकाश दीक्षित, शैलेश तिवारी नागेन्द्र शर्मा, भोला शर्मा, अजय पाठक बीडीसी, सत्यप्रकाश शर्मा, हरीश शर्मा, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

*करोड़ों की लागत से बना खेल का स्टेडियम बना सफेद हाथी।* *खेल के मैदान में उगे झाड़,बगैर मैदान खेलों से वंचित हो रहे युवा।* सपा की सरकार में शुरू हुआ था निर्माण ,योगी सरकार में स्टेडियम भवन के अंदर कबूतरों का हुआ बसेरा।

 *करोड़ों की लागत से बना खेल का स्टेडियम बना सफेद हाथी।* *खेल के मैदान में उगे झाड़,बगैर मैदान खेलों से वंचित हो रहे युवा।* सपा की सरकार में शुरू हुआ था निर्माण ,योगी सरकार में स्टेडियम भवन के अंदर कबूतरों का हुआ बसेरा। आखिर युवा कैसे निखारे अपनी प्रतिभा।करोड़ों खर्चने के बाद बेसहारा पड़ा स्टेडियम* खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं की प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में सुविधा मुहैया का दावा उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कर रही है।सरकार के इन दावों की पोल खोलती ये खबर आपको हैरत में डाल देगी।जहां जनता की कमाई हुई गाढ़ी रकम से वसूले हुए टैक्स से बना स्टेडियम सफेद हाथी सावित हो रहा है।लगभग तीन करोड़ अठहतर लाख रुपए की लागत से निर्मित खेल स्टेडियम सरकार के झूठे दावों की पोल खोल नजर आ रहा है।स्टेडियम के अंदर के हालत बेहद खराब है।स्टेडियम खेल का नहीं बल्कि कबूतर खाना बनकर रह गया है।करोड़ों रुपए खर्च होने बावजूद क्षेत्र की जनता को स्टेडियम में खेल खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हो सका है। खेलों के मैदान और उचित खेलों के सामान , कोच उपलब्ध न होने की वजह से यूपी का एटा जिले का अलीगंज क्षेत्र कभी पिछ...

अराजक तत्वों द्वारा तालाब में जहरीली दवा डालने से 60 हजार मछलियों की मौत* 

 *अराजक तत्वों द्वारा तालाब में जहरीली दवा डालने से 60 हजार मछलियों की मौत*   अलीगंज क्षेत्र के एक तालाब में जहरीली दवा डालने से लाखों की कीमत की मछलियां मर गईं है। पीड़ित ने मामले की शिकायत अलीगंज थाने में की है। गुरुबार को मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत विछोरागंज के ग्राम नगला भज्ज का है, यहाँ पर मत्स्य पालन विभाग की ओर से गांव भज्ज निवासी राजेंद्र सिंह को मछली पालन के लिए तालाब पट्टे पर आवंटन किया गया था। इसमें पीड़ित ने 60 हजार मछलियों के बच्चे डाले थे। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब की तरफ पहुंचे तो देखा मछली मरी हुई पानी में उतरा रही है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजेंद्र सिंह को दी। राजेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो वास्तविकता का देखकर दंग रह गया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक शिकायत पत्र थाना कोतवाली अलीगंज को दिया है जिसमें बताया कि प्रार्थी ने अपने नाम से एक मत्स्य विभाग द्वारा सरकारी तालाब का पट्टा दिया था। जिसमें मछली पालन के लिए प्रार्थी ने 60 हजार मछली के बच्चों को पालन के लिए तालाब में छोड़ रखा था लगभग एक मछली के बच्चे का वजन 100 ग्राम के तक...

थाना जैथरा पर  पंजीकृत मु0अ0स0 

  श्रीमान जी आज थाना जैथरा पर  पंजीकृत मु0अ0स0 212/22 धारा 447 आईं पी सी 2/3 सा0स0नु0नि0एक्ट म वांछित 1 जुगेन्द्र पुत्र लालाराम 2 रेखा देवी पत्नी जुगेंद्र 3 राममूर्ति पत्नी रामेश्वर 4 किताब श्री पत्नी राम खिलाड़ी के आवास पर  धारा 41 क सी आर पी सी का नोटिस वास्ते बयान हेतु चस्पा किया गया थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 68 / 2022 धारा 409 /120बी ipc से संबंधित अभियुक्त गण रामनाथ सिंह यादव पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा व प्रमोद कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम अमृतपुर राघोपुर थाना जसरथपुर एटा के घर पर  मुकदमा उपरोक्त में धारा 161 के बयान कराने हेतु एवं संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराने हेतु धारा 91 सीआरपीसी के नोटिस गवाहों के समक्ष घर पर चस्पा किए गए| उपरोक्त अभियुक्त गण को माननीय उच्च न्यायालय से इस शर्त पर गिरफ्तारी से स्टे प्राप्त हुआ था कि आप पुलिस का सहयोग करेंगे लेकिन बार-बार कहने के बाद भी उपरोक्त अभियुक्त गण अपने बयान दर्ज कराने थाने नहीं आ रहे हैं तथा जानबूझकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं कार्यवा...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 01 मार्च को होगा भव्य आयोजन

 *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 01 मार्च को होगा भव्य आयोजन *पात्र जोड़े सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने हेतु अपना पंजीकरण अवश्य करायें- मुख्य विकास अधिक एटा । मुख्य विकास अधिकारी ने सूचित किया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के व्यक्तियों के पुत्रियों की षादी हेतु सामूहिक विवाह के लिये ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना‘‘ प्रारम्भ की गयी है। योजनान्तर्गत आवेदक के धर्म एवं रीति रिवाज के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। शासन द्वारा कुल 51,000/-(इक्यावन हजार मात्र) प्रति जोडा का प्राविधान किया गया है। रूपये 35,000/-(पैतीस हजार मात्र) की धनराशि कन्या के बैंक खातें में,रूपये 10,000/-(दस हजार मात्र) की वैवाहिक सामग्री (कपडे, बिछिया, पायल चांदी के तथा सात बर्तन) एवं रूपये 6,000/-(छः हजार मात्र) विवाह कार्यक्रम आयोजन में पण्डाल, फर्नीचर, भोजन, जलपान, पेयजल, विद्युत/प्रकाश एवं अन्य व्यवस्था हेतु व्यय किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजनान्तर्गत 01 मार्च को जनपद में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम ह...

झौलाछाप सिघंम डा. सर्वेश के डर से कांप उठा ब्लॉक मारहरा 

 झौलाछाप सिघंम डा. सर्वेश के डर से कांप उठा ब्लॉक मारहरा   तीन क्लीनिकों को नोटिस थमाते ही धडाधड गिरे शटर ) एटा ! जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशन में अख्खड मिजाज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने जिले मे अवैध रूप से संचालित झौलाछाप डाक्टरों पर अपनी नजर का तेवर आक्रामक करते हुऐ उनकी दिन व रात की नींद हराम कर दी है ! पिछले दो सप्ताह से डिप्टी सी.एम.ओ. अवैध चिकित्सा व्यवसाय डा. सर्वेश कुमार की टीम के नेत्रत्व में समूचे जिले मे दनादन डाले जा रहे झौलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिकों पर छापामार कार्यवाही के चलते उनकी सांसे अटक गयी हैं ! आज डिप्टी सी.एम.ओ.डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा ब्लॉक मारहरा क्षेत्र में डाले गऐ दनादन छापों से जहां झौलाछापों की सांसे अटकी नजर आयीं तो वहीं सिघंम डा. सर्वेश कुमार की दहशत के चलते क्षेत्र में दनादन शटर गिरते नजर आऐ ! ईमानदार व बेदाग छवि के डिप्टी सी.एम.ओ. डा. सर्वेश कुमार ने आज अपनी टीम को लेकर ब्लॉक मारहरा के ग्राम जारथल में छापामार कार्यवाही करते हुऐ राजवीर सिहं झौलाछाप को पकडा तो उसके यहां हजारों रूपयों की एक्सपायरी दवाओं...

मा. ऊर्जा मंत्री के साथ 03 दिसम्बर, 2022 को हुए समझौते के क्रियान्वयन हेतु एवं निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी 16 मार्च की रात से 72 घण्टे की हड़ताल करेंगे 

 मा. ऊर्जा मंत्री के साथ 03 दिसम्बर, 2022 को हुए समझौते के क्रियान्वयन हेतु एवं निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी 16 मार्च की रात से 72 घण्टे की हड़ताल करेंगे   विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता एवं निविदा/संविदा कर्मचारी आगामी 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। संघर्ष समिति की  आज यहाँ हुई बैठक में समझौते का क्रियान्वयन न होने तथा उत्पादन निगम और पारेषण में बड़े पैमाने पर निजीकरण का निर्णय लिये जाने के विरोध में हड़ताल की तैयारी तेज करने का निर्णय लिया गया। 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल के पहले 14 मार्च को राजधानी लखनऊ सहित समस्त जनपद/परियोजना मुख्यालयों पर शान्तिपूर्वक मशाल जुलूस निकाले जायेंगे। 20 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे जन-जागरण अभियान के अन्तर्गत संघर्ष समिति की ओर से सभी परियोजना एवं डिस्कॉम मुख्यालयों पर रैली के कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिये जायेंगे।...

स्कूली बच्चों को लेकर आ रही पिकअप गाड़ी को डंपर ने रौंदा, चालक एवं एक शिक्षिका की मौत 10 बच्चे गंभीर घायल

 स्कूली बच्चों को लेकर आ रही पिकअप गाड़ी को डंपर ने रौंदा, चालक एवं एक शिक्षिका की मौत 10 बच्चे गंभीर घायल पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित गांव असोई के पास स्कूली बच्चों को लेकर आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी में कोहरे के चलते एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे मैक्स चालक एवं एक शिक्षिका की मौत हो गई और 10 बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  कस्बा पुरदिलनगर स्थित एचकेजीएन स्कूल  के बच्चे बुधवार की सुबह मैक्स पिकअप गाड़ी से स्कूल आ रहे थे। 8:00 बजे करीब गाड़ी जैसे ही जलेसर रोड स्थित गांव असोई के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे मैक्स चालक  की मौत हो गई। मैक्स गाड़ी में कुल 10 बच्चे एवं एक शिक्षिका सवार थी । शिक्षिका हनी पुत्री राजकुमार निवासी गांव बाड़ी एवं बच्चे दिव्या, अंशुल, लकी, काव्या, राहुल ,उत्सव, रुकमणी, कौशल एवं एक अन्य घायल हो गए। घायल शिक्षिका हनी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम वेद सिंह चौहान एवं सीओ आनंद कुमार एवं हसायन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। पुलिस ने आनन-फानन में...

ब्रेकिंग कासगंज /दारोगा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

 ब्रेकिंग कासगंज /दारोगा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या  कासगंज-सोरों कोतवाली में तैनात दरोगा ने की आत्महत्या सोरों कोतवाली क्षेत्र  के आरटीओ ऑफिस के सामने किराए के आवास में फंदे पर लटक कर लगाया मौत को गले सब इंस्पेक्टर त्रिमल सिंह की आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर पहुंचे कासगंज पुलिस अधीक्षक ब अधिकारी  सोरों कोतवाली में तैनात थे सब इंस्पेक्टर के पद पर  एंकर--- उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के सोरों थाने में तैनात एक दारोगा ने अपने किराये के रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, दारोगा को कासगंज जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दारोगा आगरा जनपद का रहने वाला था और उनके दो भाई कासगंज जिले में  ही पुलिस विभाग में तैनात हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।फिलहाल दारोगा के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित भारी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया।एसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक दारोगा तिरमल सिंह ...

 बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

 बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत सिकंदराराऊ  नगला विजन हसायन मार्ग पर बुधवार की सुबह कोहरे के दौरान अनियंत्रित गति से आ रही एक मोटरसाइकिल बुग्गी से भिड़ गई जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी गिरीश कुमार का पुत्र सालिफ उम्र 28 वर्ष मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। रास्ते में घना कोहरा छाया हुआ था।कोहरे के कारण सामने से आ रही बुग्गी पर उसकी नजर नहीं पड़ी और मोटरसाइकिल बुग्गी से टकरा गई। जिससे सालिफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन उसे उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शादी समारोह से लौट रही प्राइवेट बस अलीगढ़ रोड पर पलटी, 3 दर्जन सवारियां घायल

 शादी समारोह से लौट रही प्राइवेट बस अलीगढ़ रोड पर पलटी, 3 दर्जन सवारियां घायल सिकंदराराऊ  शादी समारोह से लौट रही एक प्राइवेट बस अलीगढ़ रोड स्थित गांव रतनपुर के पास कोहरे के दौरान वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। जिससे बस में सवार तीन दर्जन सवारियां घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर कोतवाल अशोक कुमार सिंह दमकल एवं पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। बस को सीधा करने के लिए क्रेन को भी मंगा लिया गया। आनन-फानन में कई एंबुलेंस लगाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस सिकंदराबाद जा रही थी।  जानकारी के अनुसार पूरन चंद गुप्ता निवासी गांव जाहिदपुर बड़ौदा थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर की पुत्री निशा गुप्ता की शादी हाथरस जनपद के गांव महौ में मंगलवार को हुई थी। बुधवार की सुबह शादी समारोह में आए लड़की पक्ष के लोग प्राइवेट बस द्वारा अपने गांव वापस लौट रहे थे जैसे ही उनकी बस सुबह 8:00 बजे करीब अलीगढ़ रोड स्थित गांव रतनपुर के पास पहुंची तो कोहरे में सामने से आ रहे वाहन को बच...

अखिल भारतीय निंबार्काचार्य पीठ के विशेष कृपापात्र चरणानुरागी पूज्य पाद स्वामी दान बिहारी शरण जी की पावन पुण्यतिथि पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन

 अखिल भारतीय निंबार्काचार्य पीठ के विशेष कृपापात्र चरणानुरागी पूज्य पाद स्वामी दान बिहारी शरण जी की पावन पुण्यतिथि पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन सिकंदराराऊ अखिल भारतीय निंबार्काचार्य पीठ के विशेष कृपापात्र चरणानुरागी पूज्य पाद स्वामी दान बिहारी शरण जी की पावन पुण्यतिथि पर हरि नाम संकीर्तन के साथ उनका भावपूर्ण स्मरण कर नमन किया गया। बारहसैनी स्थित समाज सेविका ओमवती शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बैकुंठवासी पूज्य दान बिहारी शरण जी के छवि चित्र के समक्ष आधुनिक वाद्य यंत्रों पर उनके अनुयायियों द्वारा हरि नाम संकीर्तन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का दीप प्रज्वलन भाजपा व्यापार मंडल के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय द्वारा किया गया। ब्रह्माकुमारी नयना बहिन द्वारा उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ किया गया।  विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि आत्मा अजर अमर अविनाशी है जो सतकर्मों पुण्यप्रताप के आधार पर  पुनः शरीर धारण करती है। जो पुण्य आत्मा होती है, वह जीवन पर्यंत पूजी जाती है। स्वर्गीय दान बिहारी जी ने जीवन पर्यंत लोगों को सनातन संस्कृति, धर्म के प्रति जागरूक किया। धार्मिक कार्यो...

पीसीसी सदस्य बने निखिलवर्ती पाठक

 पीसीसी सदस्य बने निखिलवर्ती पाठक सिकंदराराऊ  युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक को पार्टी नेतृत्व द्वारा पीसीसी सदस्य घोषित किया गया है । इसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक को पीसीसी सदस्य बनाए जाने पर हर्ष जताया है ।  निखिलवर्ती पाठक वर्तमान में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। इससे पहले कांग्रेस जिला महामंत्री एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह शुरू से ही संघर्षशील रहे हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को अंजाम देने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों एवं पार्टी की नीतियों व योजनाओं को लेकर हमेशा काफी मुखर रहते हैं। वह जन्मजात कांग्रेसी हैं। निखिलवर्ती पाठक के पिता स्वर्गीय जगतवर्ती पाठक भी आजीवन कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता रहे थे । उन्होंने नगर कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर जिला महामंत्री ,जिला उपाध्यक्ष तथा पीसीसी सदस्य एवं सेवादल जिला चीफ की जिम्मेदारी संभाली थी। निखिल इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने पार्टी के कर्मठ एवं स्थानीय...

युवाओं को खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए: मधु बघेल सिकंदराराऊ 

 युवाओं को खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए: मधु बघेल सिकंदराराऊ  ऑल इंडिया T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जीशान क्रिकेट क्लब को 53 रन से रौंदकर सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया । मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की पत्नी भाजपा नेत्री मधु बघेल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरैशी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम को 1 लाख रुपए तथा उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।  जीशान क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर शानदार 192 रन बनाए। जिसमें अंकुर चौधरी ने 25 गेंदों पर धुआंधार 57 तथा आयुष ने 23 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया। जवाब में जीशान क्रिकेट क्लब अलीगढ़ का कोई भी बल्लेबाज जमकर बल्लेबाजी नहीं कर सका और पूरी टीम 139 रन ही बना सकी। जिसमें मोहम्मद साद ने 41 तथा अनुज ने 20 रन बनाए। इस प्रकार सहारा क्लब ने जीशान क्रिकेट क्लब को 53 रन से हराकर विजेता ट्राफी जीत ली...

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मातृशक्ति सम्मेलन को लेकर किया गया विचार विमर्श

 भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मातृशक्ति सम्मेलन को लेकर किया गया विचार विमर्श सिकंदराराऊ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के आवास पर महिला मोर्चा की एक मीटिंग संपन्न हुई जिसकी मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर जी रही ।26 फरवरी को होने वाले मातृशक्ति सम्मेलन के विषय में विचार रखे गए।  जिला उपाध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने कहा कि अब समय आ गया है। महिलाओं को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए। घर से बाहर निकल कर समाज के प्रति राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। अपने बच्चे अपने परिवार को संस्कारवान बनाएं आदि विषयों पर उन्होंने अपने विचार रखे।   इस अवसर पर मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री भाजपा, आरती त्रिवेदी ,कमलेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, शशी वार्ष्णेय, सरिता माहेश्वरी सुधा गुप्ता दीप्ति माहेश्वरी, मीना माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, राधा गुप्ता, रेखा वाष्र्णेय, श्वेता वार्ष्णेय ,कमलेश कुशवाहा ,मीना कुशवाह, सरिता माहेश्वरी, वीना मलिक, संतोष पोरस, नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य,नगर कार्यवाह प्रवीण वाष्र्णेय,निशांत गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता ,कमल नयन  वार्ष्णेय आ...

गांव बढ़ानू के प्रधान पर ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पास कर दूसरे गांव में पंचायत घर बनाने को लेकर सीएम से शिकायत

 गांव बढ़ानू के प्रधान पर ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पास कर दूसरे गांव में पंचायत घर बनाने को लेकर सीएम से शिकायत सिकंदराराऊ।  ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पास कर दूसरे गांव में पंचायत घर बनाने का आरोप  लगाया गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी तथा डीपीआरओ से शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है। गांव पंचायत बढ़ांनू निवासी बॉबी सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में शासन द्वारा नवीन पंचायत घर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान अपने गांव उम्मेदपुर में पंचायत घर बनवाना चाहता है जबकि गांव बढांनू में पंचायत घर के लिए जमीन उपलब्ध है। आरोप है कि प्रधान ने अपनी निजी जमीन पर पंचायत घर बनाने के प्रस्ताव पर कूटरचित फर्जी प्रस्ताव तैयार किया। इसमें 11 में से 9 ग्राम सदस्यों का अनुमोदन नहीं है उनके हस्ताक्षर फर्जी है।  शिकायत करने वाले ग्राम पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह, माया देवी, विनोद कुमार, अर्चना देवी, किरण देवी, गया प्रसाद, कलावती आदि ने म...

ब्रेकिंग कासगंज /फेसबुक से अवैध असलाह फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार

 ब्रेकिंग कासगंज /फेसबुक से अवैध असलाह फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार कासगंज- फेसबुक से अवैध असलाह फैक्ट्री तक पहुंची कासगंज पुलिस, मौके से दो को गिरफ्तार कर एक बंदूक, तीन तमंचा,दो अधबने तमंचा,12 तमंचों की नाल के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद, एसपी ने प्रेसवार्ता कर असलाह फैक्ट्री का किया खुलासा, बोले आगामी त्योहारों में सप्लाई करने के लिए तैयार किये जा रहे थे बड़े पैमानों पर असलाह, दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल की सलाखों के पीछे। एंकर --- कासगंज जनपद की सदर कोतवाली पुलिस को फेसबुक से एक बड़ी  सफलता मिली। फेसबुक पर पडे तमंचा लेकर फ़ोटो से पुलिस असलाह फैक्ट्री तक पहुंच गई। पुलिस ने छापामार कर असलाह फैक्ट्री संचालक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से एक  बंदूक, तीन तमंचा,दो अधबने तमंचा, 12 तमंचों की नाल, खाली खोखो करतूत के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। फिलहाल दोनों को प्रेसवार्ता के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस सभागार में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एएसपी जितेन्द्र दूबे, सीओ अजीत चौहान ने मीडिया कर्मियों को ब...

ब्रेकिंग कासगंज /बॉडीवॉर्न, ड्रोन कैमरे से होगी अंसारी की निगरानी

 ब्रेकिंग कासगंज /बॉडीवॉर्न, ड्रोन कैमरे से होगी अंसारी की निगरानी कासगंज- डाँन अब्बास अंसारी की जेल की होगी सख्त निगरानी कासगंज जेल करागार में तीन टाँप टेन अपराधी बंद डीजी जेल के निर्देश पर  कासगंज जेल भेजे पांच बॉडीवॉर्न और ड्रोन कैमरे बैरक के आसपास तैनात बंदी रक्षक पहनेंगे बॉडीवॉर्न कैमरा ड्रोन कैमरे से होगा कासगंज जेल का एरियल सर्विलांस बॉडीवॉर्न, ड्रोन कैमरे की फीड पर डीजी जेल की रहेगी नज़र एक महीने के रोस्टर पर होगी बंदी रक्षकों की तैनाती अब्बास अंसारी की  सुरक्षा को लेकर सख्त दिखाई दे रहा है, जेल प्रशासन एंकर -- उत्तर प्रदेश की कासगंज जेल टाँपटेन  अपराधियों की शरण स्थली बनती जा रही है, झुन्ना पंडित, कुंण्टू सिंह के बाद 15 फरवरी को कुख्यात माफिया डाँन मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अंबास अंसारी भी जेल की हाईसिक्योरिटी की कोठरी में बंद हैं। पिता के कट्टर दुश्मन कुंण्टू सिंह के होने के चलते अब्बास अंसारी के परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। अब्बास अंसारी के छोटे भाई  उमर अंसारी ने भाई की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जेल स्थानांतरण...

ब्रेकिंग कासगंज / मामूली बात को लेकर दबंगों ने महिला सहित चार लोगो क़ो किया घायल 

 ब्रेकिंग कासगंज / मामूली बात को लेकर दबंगों ने महिला सहित चार लोगो क़ो किया घायल  स्लग- मामूली बात को लेकर दबंगों ने  महिला सहित चार लोगों को गोली एंकर- कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी दबंगों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, फायरिंग में एक महिला सहित चार लोग गोली लगने से घायल हो गए, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने महिला सहित एक बुजुर्ग की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है,पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बीओ- आपको बता दें कि पूरा मामला कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महारी का है, बताया जा रहा है कि नगला महारी के रहने वाले भूरे सिंह की पुत्री की आज बारात आनी थी जिसको लेकर उन्होंने अपने पड़ोसी सत्यवीर से उनके घर के आगे पड़ी कीचड़ को सफाई कराने की बात कही, इसी बात को लेकर भूरे सिंह और सत्यवीर में विवाद हो गया और सत्यवीर अपने पिता मिसाल व भाई सुम्मेर के साथ घर की छत चल गया और फायरिंग करना शुरू कर दी, फायरिंग...