अलीगंज में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई ,दूल्हा समेत पांच घायल

 अलीगंज में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई ,दूल्हा समेत पांच घायल


अलीगंज। बीते रात्रि अलीगंज में तेज गति से आ रही कार व ट्रेक्टर में टक्कर हो गयी। जिसमें कार में  सवार 5 लोग घयाल हो गए। मौके पर पुलिस ने घायलों को कार के बाहर निकाला वही घायलों को सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कार में सवार लोग जनपद

मैनपुरी के रमैया हार के निवासी थे इस कार में दूल्हा सहित 4 अन्य रिश्तेदार बैठे थे।बरात जनपद फरुखाबाद के थाना  शमशाबाद के ग्राम इमाद पुर जा रही थी तेज गति से आ रही कार अलीगंज के सराय अड्डा के बाईपास मार्ग से गुजर रही थी तभी कार ट्रैक्टर से जबरदस्त भिंडन्त हो गयी टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी निकलने बाले राहगीरों आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी वही कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला 

 और आनन फानन में दूल्हा सहित अन्य को अलीगंज सीएचसी पर भर्ती कराया दूल्हा सुमित पुत्र श्यामवीर निवासी रमेईहार जनपद मैनपुरी की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर किया। वही अन्य घायल  मनीष पुत्र श्रीपाल देवेन्द्र पुत्र अजय संजय पुत्र रामनरेश निवासी फिरोजपुर जनपद कन्नौज का उपचार के बाद रेफर किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2