अखिल भारतीय निंबार्काचार्य पीठ के विशेष कृपापात्र चरणानुरागी पूज्य पाद स्वामी दान बिहारी शरण जी की पावन पुण्यतिथि पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन
अखिल भारतीय निंबार्काचार्य पीठ के विशेष कृपापात्र चरणानुरागी पूज्य पाद स्वामी दान बिहारी शरण जी की पावन पुण्यतिथि पर हरि नाम संकीर्तन के साथ उनका भावपूर्ण स्मरण कर नमन किया गया। बारहसैनी स्थित समाज सेविका ओमवती शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बैकुंठवासी पूज्य दान बिहारी शरण जी के छवि चित्र के समक्ष आधुनिक वाद्य यंत्रों पर उनके अनुयायियों द्वारा हरि नाम संकीर्तन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का दीप प्रज्वलन भाजपा व्यापार मंडल के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय द्वारा किया गया। ब्रह्माकुमारी नयना बहिन द्वारा उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ किया गया।
विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि आत्मा अजर अमर अविनाशी है जो सतकर्मों पुण्यप्रताप के आधार पर पुनः शरीर धारण करती है। जो पुण्य आत्मा होती है, वह जीवन पर्यंत पूजी जाती है। स्वर्गीय दान बिहारी जी ने जीवन पर्यंत लोगों को सनातन संस्कृति, धर्म के प्रति जागरूक किया। धार्मिक कार्यों में उन्हें विशेष लगाव था।
उनकी पावन पुण्यतिथि पर नगर के गणमान्य प्रबुद्ध जनों ने उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनको अपनी भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सुनील शर्मा, ओमवती शर्मा, बृजबिहारी कौशिक, बबलू सिसोदिया, धर्मेंद्र शर्मा अधिवक्ता, चेतन शर्मा, अशोक उपाध्याय सोनू, मुरारी लाल कश्यप , लक्ष्मण स्वरूप संजू भैया, भावना शर्मा , ज्योति शर्मा, प्रतीक शर्मा , प्रबल शर्मा , राधिका, मोहित यादव, प्रकाश कश्यप , दीपक सक्सेना , पारस शर्मा, दीपांशु, युवराज आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।


एक टिप्पणी भेजें