ब्रेकिंग कासगंज /बॉडीवॉर्न, ड्रोन कैमरे से होगी अंसारी की निगरानी
कासगंज जेल करागार में तीन टाँप टेन अपराधी बंद
डीजी जेल के निर्देश पर कासगंज जेल भेजे पांच बॉडीवॉर्न और ड्रोन कैमरे
बैरक के आसपास तैनात बंदी रक्षक पहनेंगे बॉडीवॉर्न कैमरा
ड्रोन कैमरे से होगा कासगंज जेल का एरियल सर्विलांस
बॉडीवॉर्न, ड्रोन कैमरे की फीड पर डीजी जेल की रहेगी नज़र
एक महीने के रोस्टर पर होगी बंदी रक्षकों की तैनाती
अब्बास अंसारी की सुरक्षा को लेकर सख्त दिखाई दे रहा है, जेल प्रशासन
एंकर -- उत्तर प्रदेश की कासगंज जेल टाँपटेन अपराधियों की शरण स्थली बनती जा रही है, झुन्ना पंडित, कुंण्टू सिंह के बाद 15 फरवरी को कुख्यात माफिया डाँन मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अंबास अंसारी भी जेल की हाईसिक्योरिटी की कोठरी में बंद हैं। पिता के कट्टर दुश्मन कुंण्टू सिंह के होने के चलते अब्बास अंसारी के परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी ने भाई की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जेल स्थानांतरण की मांग की थी, इस मांग को संज्ञान लेकर डीजी जेल अजय आंनद ने कासगंज जेल कारागार प्रशासन को पांच बाँडी बाँर्न कैमरा और एक ड्रोन कैमरा भेजा है, ताकि जेल में बंद बंदियों पर पल पल की निगरानी रखी जा सके, और इसकी माँनीटरिंग भी आँनलाइन डीजी कार्यालय से की जायेगी।
हालांकि जेलर विजय विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजी सर के आदेश से एक ड्रोन कैमरा पांच बॉडी वाँर्न कैमरा दिया गया है बॉडी वाँर्न कैमरे से अब्बास अंसारी की सतर्क निगरानी की जा रही है, बाकी हमारा सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम है, वह भी लगातार निगरानी रखें हुए है, बंदी रक्षकों का जो रोस्टर तैयार किया गया है, एक महीने के बाद रोस्टर चेंज किया जाएगा, अभी तक कोई भी अब्बास अंसारी की मुलाकात नहीं आई है, खाना पान भी जेल में आम आदमी की तरह दिया जा रहा है।
वाइट-विजय विक्रम सिंह, जेलर कासगंज।





एक टिप्पणी भेजें