लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने तहसील पर दिया धरना
सादाबाद के लेखपाल धर्मेंद्र शर्मा पर नायब तहसीलदार द्वारा विधि विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी वापस लिए जाने की मांग को लेकर लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सादाबाद में कार्यरत लेखपाल धर्मेंद्र शर्मा क्षेत्र दिसावर के प्रति नायब तहसीलदार द्वारा दुर्भावना एवं पूर्वाग्रह के कारण नियम विरुद्ध तरीके से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिससे लेखपाल संवर्ग में रोष व्याप्त है। लेखपाल बंधुओं ने उक्त कृत्य की घोर निंदा की है। इस प्रकरण को लेकर लेखपाल संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो लेखपाल संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मोहम्मद हनीस ,मंत्री रविकांत, यशपाल सिंह, मनोज कुमार शर्मा, विनय कुमार सेंगर आदि लेखपाल मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें