सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निर्दोष ब्राह्मण युवकों को हत्या के मामले में झूठा फंसाया तो सड़कों पर उतरेगा ब्राह्मण समाज: मित्रेश चतुर्वेदी आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र का है मामला

 निर्दोष ब्राह्मण युवकों को हत्या के मामले में झूठा फंसाया तो सड़कों पर उतरेगा ब्राह्मण समाज: मित्रेश चतुर्वेदी

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र का है मामला

आगरा

 मलपुरा पुलिस द्वारा बिना जांच किए निर्दोष ब्राह्मण युवकों पर हत्या गांव मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को लेकर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को यहां पर पीड़ित परिवार से मिले और आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उसे न्याय दिलाने के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ी जाएगी। श्री चतुर्वेदी ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में कड़ी चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को 1 सप्ताह के अंदर निरस्त नहीं किया गया तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। निर्दोष ब्राह्मणों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो लखनऊ जाकर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री से ही मिला जाएगा। आगरा के पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। श्री चतुर्वेदी ने पुलिस कमिश्नर आगरा से फोन पर वार्ता करके निष्पक्ष जांच करने एवं साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित परिवार के साथ न्याय करने के लिए कहा। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि मृतक एक नाबालिग लड़की को व्हाट्सएप मैसेज भेज कर परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत युवक के पिता से लड़की के पिता द्वारा की गई। लड़की के पिता व परिजनों द्वारा आरोपित मृतक युवक के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं की गई। युवक के पिता ने ही उसको मारपीट करके हिदायत दी थी। जिसके फलस्वरूप युवक ने जहर खा लिया। बाद में युवक का उपचार कराए जाने एवं दवा मेडिकल स्टोर से खरीदे जाने से संबंधित वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन जिस तरह से ब्राह्मणों को पुलिस इस मामले में झूठा फंसा रही है। उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । राष्ट्रीय विप्र एकता मंच इस प्रकार की किसी भी कार्रवाई की घोर निंदा करता है  और मांग करता है कि झूठे मुकदमे को निरस्त किया जाए। मलपुरा थाना पुलिस द्वारा सारे साक्ष्य संज्ञान में होने के बावजूद निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई न करना घोर आपत्तिजनक है। 

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को कमजोर समझने की भूल पुलिस प्रशासन कतई न करें। यदि किसी के दबाव में आकर ब्राह्मण समाज के युवकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करके उन्हें बेवजह परेशान किया गया तो हम शांत नहीं बैठेंगे। आगरा से लेकर लखनऊ तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। जहां भी ब्राह्मण समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न होगा, हमारा संगठन उसकी लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है। मेडिकल स्टोर की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखकर  पीड़ित लोगों को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से दर्ज कराए गए मुकदमे को तत्काल निरस्त करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  विकेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गादत्त उपाध्याय, प्रभारी विनय चतुर्वेदी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला अध्यक्ष नीरज रावत, संदीप शर्मा , नितिन पचौरी, रितिक पांडेय, विजय उपाध्याय आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...