सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कार्यक्रम मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मान एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनो का किया सम्मान!

 कार्यक्रम मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मान एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनो का किया सम्मान!

अलीगंज /एटा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का अलीगंज स्थति एलटीसी फार्म हाउस पर प्रथम आगमन पर कांग्रेस पार्टी के जिलास्तर से लेकर तहसील स्तर तक के पदाधिकारियो ने उनका स्वागत किया वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सीनियर सिटीजन के लोगों का मंच पर सम्मान समारोह किया गया वही उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संयोजक पीसीसी रमेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बुधवार को अलीगंज स्थति एलटीसी फार्म हाउस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के राहुल गाँधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा सफल रही इसी परिपेक्ष्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले तहसील व नगर के कार्यकर्ता यात्रा सफलता पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बीते समय की पार्टी की उपलब्धियां बता रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों परिजनों व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह किया गया इससे पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र वर्मा कांग्रेस जिला ध्यक्ष सहित अन्य ने महात्मा गाँधी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वही कांग्रेस के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी का ही शासन था उस समय कोई पार्टी नही थी लेकिन बदलते समय के दौर में देश व प्रदेश में भाजपा पार्टी सत्ता में है। महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है पढ़े लिखे नोजवानों को नोकरी के लिये भटक रहे हैं। वही कांग्रेस के राहुल गाँधी ने अपने समर्थकों के साथ भारत जोड़ों यात्रा का शुभारम्भ किया जो जनता में एक मिसाल बनी।आने बाले समय में जनता को क्या करना चाहिए वह अब किसको देखना चाहती है। बदलाब करें नये जोश के साथ कांग्रेस से जुड़े पार्टी को मुकाम तक पहुचाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाए। जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के उपलक्ष में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में एलटीसी फार्म हाउस अलीगंज पर प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया  जिसमें कांग्रेस पार्टी की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों का स्वागत समारोह स्वागत सम्मान किया और साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ जनो  भी सम्मान किया  एवं कांग्रेस पार्टी में जो लोग शामिल होंगे उनका भी हमेशा  सम्मान किया जाएगा। वही कार्यक्रम के आयोजक रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि यह हम सब के लिये बड़े ही हर्ष का विषय है जो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मान्नित किया जा रहा है आने बाले समय में एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाएं युवा वर्ग महिला व अन्य सम्मानीय लोग पूर्व् के कार्यकलाप के बारे में लोगों को बताए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी के साथ श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू भैया प्रांतीय महामंत्री

जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी

कार्यक्रम आयोजक रमेश वर्मा पूर्व पीसीसी सदस्य

कुमारी मिथिलेश

अनिल सोलंकी आदर्श मिश्रा डैनी शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर राजबहादुर डॉ योगेश यादव सुभाष वर्माअरविंद सोनी विनीता शाक्य जिला अध्यक्ष मैनपुरीसंचालक सुभाष शर्मा नैना शर्मा एडवोकेटछोटे अंसारी पवन पांडेराधा मोहन मिश्रा राजबाला केशव सिन्हा जितेन्द्र नाथ सक्सेना गुलाम मुस्तफा राजशेखर सुशील वर्मा टिंकू सुरेश दुबे प्रदीप पाठक रणवीर गुप्ता सहित जनता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...