*सनातन धर्म के विषय मे जागरूक करने हेतु निकाली पदयात्रा।*
अलीगंज जय श्रीराम जन मानस कल्याण समिति देहली के बैनर तले सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु देहली के गौरी शंकर मन्दिर से 12 फरवरी को राम कृपाल शर्मा के नेतृत्व में सनातन धर्म पद यात्रा का श्रीगणेश किया गया।इस पद यात्रा में मातृशक्ति सहित लगभग 70 धर्म प्रेमी चल रहे हैं।यह यात्रा देहली से चलकर गाजियाबाद, अलीगढ़, कासगंज,पटियाली होती हुई आज अलीगंज पहुंची। यह यात्रा लगभग 850 किमी की है जिसका समापन भगवान शंकर की नगर बनारस में होगा।यह यात्रा विश्व कल्याण के लोगो को सनातन धर्म के विषय मे जागरूक करने हेतु निकाली गई है।यात्रा के दौरान भोजन पानी सभी की व्यवस्था स्वयं यात्रा में चल रहे धर्म प्रेमी ही करते हैं।रात्रि विश्राम के उपरांत सुबह यह यात्रा पुनः अपने गंतव्य के ओर प्रस्थान कर देती है।इस यात्रा में प्रमुख रूप से शिव प्रसाद जायसवाल, परमजीत सिंह, सूर्यकांत शर्मा,जगदीश राठी,सविता,प्रवीण, राम किशन,बीना रावत,सौदान सिंह,सिद्धार्थ कौशल,कैलाश जोशी,राधाकृष्ण साथ चल रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें