सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुण्य भूमि भारत पर सहस्रों  जन्म कुर्बान है

 पुण्य भूमि भारत पर सहस्रों  जन्म कुर्बान है

अलीगढ़

राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णांजलि हाल में हिंदी प्रोत्साहन समिति कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कारागार अधीक्षक श्री विजेंद्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि संत सुनील कौशल जी महाराज श्रीमती मृदुल वार्ष्णेय व्यवस्थापिका मां मृदुल आनंदमयी आश्रम, देवेंद्र राघव राज आयुर्वेद कचौरा ,अहिंसा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राकेश सक्सेना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित शूल  , संयोजक पवन गांधी आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक विजेंद्र सिंह यादव ने हिंदी के लिए 30 वर्षों से काम कर रही संस्था हिंदी प्रोत्साहन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्य हिंदी में भी करता हूं। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शूल ने कहा कि मातृभाषा हिंदी को विश्व के अधिकांश लोग जानते हैं । कुछ लोग राजनैतिक स्वार्थ से विरोध करते हैं । हम सभी का दायित्व बनता है कि हिंदी के प्रोत्साहन प्रचार प्रसार हेतु तन मन धन से कार्य करें । श्री शूल ने कड़ाई के साथ कहा कि किसी भी विभाग में हिंदी की उपेक्षा सहन नहीं की जाएगी।

 डॉ राकेश सक्सेना ने कहा कि दुर्भाग्य है कि संविधान में व्यवस्था होने के बाद भी हिंदी को वह सम्मान नहीं मिला । सनी अन्य कार्यक्रमों के लिए काफी पैसा दिया जाता है और हिंदी के लिए बहुत कम इस पर भी विचार किया जाएगा ।

 समिति के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने हिंदी विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कुछ विशिष्ट अंक वाले छात्र-छात्राओं को हिंदी शब्दकोश भी प्रदान किये गये। 

इस अवसर पर बाहर से आये हिंदी विद्वानों, कवियों ने हिंदी के विषय में प्रकाश डाला और  कविताएं भी पढ़ीं। 

 लखनऊ से पधारे डॉ रामनरेश पाल ने ड्यूटी लिविंग पर खूब वाहवाही लूटी। 

वहीं वृन्दावन के मोहन मोही नहीं पढ़ा'- सावन राखी दीवारी की ज्योत ओ फागुन में पिचकारी सी हिंदी है। 

गाजियाबाद से वैभव शर्मा  ने पढ़ा -पुण्य भूमि भारत पर सहस्रों  जन्म कुर्बान है। 

रखना क्या देह से  मोह जो क्षण भर की मेहमान है। 

गंगीरी से पंडित रवि शर्मा वेदर्द ने पढ़ा हाय है बड़े जख्म फूलों की चोट से। 

अतरौली से डॉ संगीता राज के गीत पर लोग झूम उठे। 

 वहीं  श्रीमती मृदुल वार्ष्णेय ने पढ़ा  -हिंदी है जन-जन की भाषा  हिंदी से हम सबको आशा । 

अलीगढ़ से वरिष्ठ कवि अरविंद संवेदित आदि ने अपनी कविताओं से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं में मातृभाषा हिंदी के प्रति रुचि उत्पन्न की ।

इस अवसर पर एन सी सी  के अधिकारी और  सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...