छात्र-छात्राओं को दिए कैरियर टिप्स

 छात्र-छात्राओं को दिए कैरियर टिप्स

अलीगंज- नेहरू युवा केन्द्र एटा के तत्वाधान में नेहरु युवा मंडल अलीगंज द्वारा मंगलवार नगर में एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को कैरियर से संबंधित जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवाएं, विधिक सेवाएं, आदि के क्षेत्र में मार्गदर्शन और व्याख्यान वैज्ञानिकों एवं आचार्य, प्रोफेसर द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्यक शाक्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा0 वंदना सक्सेना, आशीष सक्सेना, डा0 भूपेून्द्र सिंह, प्रशान्त पाठक द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर में सफलता के टिप्स दिए गए।

इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा अधिकारी पुनीत गोयल एवं लेखाकार विशाल विशाल सिंह, संस्था के अध्यक्ष कौशलेंद्र रतन, एनवाईसी आलोक सिंह, दिव्य रतन, सिद्धार्थ, अभिषेक, अभिनव, अरुण, अनुभव, अमन, योगेंद्र, प्रमेंद्र, स्पर्श आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर विनय सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2