गांव में पिल्लों का नामकरण संस्कार रहा चर्चा का विषय  बेजुबान डॉगी जूली के पिल्लों का नामकरण संस्कार

 गांव में पिल्लों का नामकरण संस्कार रहा चर्चा का विषय


 बेजुबान डॉगी जूली के पिल्लों का नामकरण संस्कार

सिकंदराराऊ 

क्षेत्र के गांव बरई शाहपुर में  पिल्लों का अनोखा नामकरण संस्कार देखने को मिला। गाजे-बाजे के साथ बग्गी में पूरे गांव में घुमाया गया  तथा इस अवसर पर भोज का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पालतू डॉगी जूली के पिल्लों का नामकरण संस्कार बड़ी धूमधाम के साथ कराया गया। 

 सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बरई शाहपुर निवासी मोरध्वज कश्यप के द्वारा अपनी पालतू डॉगी जूली के पिल्लों का नामकरण संस्कार कर भोज का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मोरध्वज के द्वारा डॉगी जूली को पिल्लों के साथ बैंड बाजों से नाचते गाते बग्गी में बिठाकर गांव में भ्रमण कराया गया तथा गांव के लोगों को दावत का निमंत्रण दिया गया। गांव के लोगों में कार्यक्रम को लेकर चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोरध्वज एवं सरोज देवी आदि सम्मिलित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2