सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अज्ञात राहगीर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के

 अज्ञात राहगीर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सिकंदराराऊ- स्थानीय पंत चौराहे के निकट शुक्रवार की दोपहर को करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई, मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गईं और शव को सीएचसी भेजा जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।    पुलिस ने मृतक के शव की लोगों से शिनाख्त कराई । किंतु उसकी कोई पहचान न हो सकी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

रामलीला में  श्री राम विवाह, कन्या दान, कैकई - मन्थरा एवं दशरथ- कैकई संवाद, श्री राम वन गमन , दशरथ विलाप लीला का मंचन

 रामलीला में  श्री राम विवाह, कन्या दान, कैकई - मन्थरा एवं दशरथ- कैकई संवाद, श्री राम वन गमन , दशरथ विलाप लीला का मंचन सिकन्दराराऊ :श्री रामलीला महोत्सव में पंचम दिन में आदर्श बृजबासी रामलीला मंडल द्वारा बहुत ही सुन्दर मनोहारी और आकर्षक मंचन किया गया। रामलीला मंचन में मंडल द्वारा श्री राम विवाह, कन्या दान, कैकई - मन्थरा एवं दशरथ- कैकई संवाद, श्री राम वन गमन , दशरथ विलाप लीला का मंचन हुआ तथा प्रभु राम के जीवन से संबंधित वर्णन दर्शाये गये ।    गुरुवार की देर शाम रामलीला का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी केदार बाबू वार्ष्णेय  व युवा नेता नितिन पुण्डीर ने संयुक्त रूप से आरती के साथ किया ।  जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष मौनू माहेश्वरी, महामंत्री प्रबीन वार्ष्णेय डौबी, कोषाध्यक्ष मुकुल गुप्ता, प्रबंधक पंकज गुप्ता, संरक्षक गिरीश मोहन गुप्ता, संयोजक जितेंद्र वार्ष्णेय, व्यवस्थापक श्याम मूर्ति वार्ष्णेय,बरि.उपाध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय, सह कोषाध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय, घनश्याम माहेश्वरी, देवकांत कौशिक, गणेश वार्ष्णेय,वैभव गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, विशाल द...

पंचम दिवस पर अयोध्या से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री राम के बालकांड का वर्णन 

 पंचम दिवस पर अयोध्या से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री राम के बालकांड का वर्णन  सिकन्दराराऊ: नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री राम कथा के पंचम दिवस पर अयोध्या से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्री राम के बालकांड का वर्णन किया गया।जब भगवान श्री राम के बाल्य चित्रण की कथा के मांगलिक गीत और लोक संस्कृति के विभिन्न गीतों पर श्रोता भाव विभोर होकर खूब झूमे। वहीं राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी  एवं कासगंज के भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा द्वारा ममता फार्म हाउस पर आयोजित श्री राम कथा में पहुंचकर भगवान श्री राम के छवि चित्र की आरती उतारकर एवं पूजा अर्चना कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं आयोजक आकाश दीक्षित  द्वारा मित्रेश चतुर्वेदी एवं कासगंज के भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा का पटका उढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया ।  राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि शालीनता ही श्री राम का आभूषण है और रामकथा हमें जीवन में सत्य, धर...

धूमधाम से मनाई गईमाँ वैष्णो 62 वर्षगांठ। निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की रही भीड़!

 धूमधाम से मनाई गईमाँ वैष्णो 62 वर्षगांठ। निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की रही भीड़ अलीगंज/एटा!नवदुर्गा के पर्व   पर    इस समय माँ भगवती की चारों तरफ जय जय कार हो रही है. वहीं हर शहर कस्बें और शहर में नव दुर्गा महोत्सव की तैयारी कर पूजा अर्चना की जा रही है नवरात्र के पाँचवे दिन अलीगंज में काली मंदिर समिति के द्वारा माता वैष्णों देवी की स्थापना की वर्ष गांठ पर शुक्रवार को बड़ी धूमधाम के साथ  कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश यात्रा से पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोचारण किये गए.कलश यात्रा का  शुभारम्भ विधायक सत्यपाल सिंह राठौर व पालिका ध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू  दिनेश चंद गुप्ता  एसडीएम मानवेंद्र सिंह नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहरक्राइम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सहित सयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया इस कलश यात्रा में  माता बहनों ने कलश उठाये. कलश यात्रा में लोगों में उत्साह देखने लायक था मानो ऐसा लग रहा था जैसे माँ वैष्णो स्वयं कलश यात्रा में आ गयी हो. ये कलश यात्रा का आयोजन हर वर्ष माँ वैष्णो देवी मंदिर के स्थापना दिवस के र...

तहसील सभागार में राशन के उचित दर विक्रेताओं की बैठक हुई संपन्न

 तहसील सभागार में राशन के उचित दर विक्रेताओं की बैठक हुई संपन्न एटा जिले के अलीगंज तहसील के सभागार में आज अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की अध्यक्षता में राशन के उचित दर विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में उचित दर विक्रेताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए! जिला पूर्ति अधिकारी के के गुप्ता ने बैठक में पहुंचे सभी राशन उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए कहा की जो लाभार्थी  चना,नमक,सोयाबीन ऑयल के लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें जल्द ही शत प्रतिशत वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। ताकि लाभार्थियों की अवशेष मात्रा शून्य हो जाए। सभी उचित दर राशन विक्रेता अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा चालू रखें जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए हैं वह सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। राशन की गोदामों से पूरा राशन प्राप्त करें और लाभार्थियों को सत्य प्रसाद वितरण किया जाए। अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने कहा अगर किसी भी राशन विक्रेता के यहां अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ ठोस कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राशन दुकानदार के स्टॉक में कमी पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कार्य...

तहसील परिसर में वकीलों की हड़ताल जारी। तहसील परिसर के बाहर की जमकर नारे बाजी!

 तहसील परिसर में वकीलों की हड़ताल जारी। तहसील परिसर के बाहर की जमकर नारे बाजी! अलीगंज में कुछ अधिवक्ता बार एशिसियेशन के बैनर तले पिछले कई दिनों से कलम बन्द हड़ताल पर है।वही वकीलों ने नवीन तहसील परिसर में जमकर नारे वाजी की। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार तहसील अलीगंज में तहसील वार एसोसिएशन के वेनर तले कुछ अधिवक्ता एसडीएम तहसीलदार नायव तहसीलदार के विरुद्ध भृष्टाचार का आरोप लगाकर कलम बन्द हड़ताल पर है।हड़ताल के 21वें दिन हड़ताल पर रहे और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आनन्द शाक्य वेदप्रकाश गुप्ता किरण कुमार जय कुमार सुधीर वीरेन्द्र सिंह उग्रीव सिंह संजय यादव मुनीश्वर दयाल दुवे महेश सिंह शाक्य सहित अन्य अधिवक्ता ने नारे वाजी की।नारे बाजी कर अधिवक्ता का कहना है कि तहसील में भृष्ट अधिकारियो को यहाँ से हटाया जाये यहाँ पर सबसे ज्यादा वाद कारियो से लूट घसोट जारी है। यदि समय रहते उक्त लोगो को नही हटाया गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।        वही पूर्व् वार अध्यक्ष का कहना है कि यह कार्य न्याय के खिलाफ है कुछ चन्द अधिवक्ता है जो कनिष्ठ है उन लोगो के कारनामे प्रशासन के सामने आ चु...

महेश यादव संघर्षी बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव 

 महेश यादव संघर्षी बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव  सिकंदराराऊक्षेत्र के समाजसेवी भाईचारा सेवा समिति के अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर भव्य सम्मान समारोह तहसील पर हरपाल सिंह यादव पूर्व प्रदेश सचिव की अध्यक्षता एवं देवव्रत यादव एडवोकेट के संचालन में सम्पन्न हुआ।   स्वागत सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव महेश यादव संघर्षी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है ,मैं समाज हित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा तथा समाज के साथ साथ इंसानियत के लिए कार्य करने वाले सभी बंधुओं को एकजुट करके समाज में अच्छा काम करने का भरसक प्रयास करुंगा तथा संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सक्रिय लोगों को जोड़ने कार्य करुंगा।    हरपाल सिंह यादव पूर्व प्रदेश सचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कहा कि यादव महासभा में महेश यादव संघर्षी अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर लगातार 19 वर्षों से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं तथा संगठन में समाज क...

भगवान का अवतार ऋषि-मुनियों की रक्षा करने के लिए होता है: सतगुरू

 भगवान का अवतार ऋषि-मुनियों की रक्षा करने के लिए होता है: सतगुरू सिकंदराराऊ कासगंज मार्ग स्थित ममता फार्म हाउस में चल रही श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक सतगुरु शरण महाराज ने कहा की भगवान राम दया के सागर हैं। वे अपने भक्तों, ऋषि मुनियों की सदा रक्षा करते हैं। इससे पूर्व व्यापारी नेता विशाल वार्ष्णेय एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा व महिला मंडल की पदाधिकारियों ने रामचरितमानस पूजन किया तथा कथा आचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।     कथा आचार्य ने भगवान राम की बाल लीला, अहिल्या उद्धार, ऋषि विश्वामित्र, पुष्प वाटिका आदि का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का अवतार ऋषि-मुनियों की रक्षा करने के लिए होता है। जब-जब पाप बढ़े हैं, तभी भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर अपने भक्तों को बचाया है। भगवान राम का अहिल्याबाई के प्रति उद्धार दर्शाता है कि भगवान कभी किसी का अहित नहीं होने देते है। सच्ची श्रद्धा भाव से किया गया भजन ही परमात्मा की भक्ति का हकदार बनाता है।      इस मौके पर बनवारी लाल  दीक्षित, राम किशन दीक्षित,  पंकज  दीक्षित...

विधायक ने किसानों को सरसों के बीज का  किया वितरण

 विधायक ने किसानों को सरसों के बीज का  किया वितरण सिकन्दराराऊ स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय में कृषि रक्षा इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार के निर्देशानुसार विधायक बीरेंद्र सिंह राणा  की अगुवाई में सैकड़ों किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया। इसके बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।    विधायक श्री राणा ने कई किसानों को सरसों के बीज का पैकेट देकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।   कृषि अधिकारियों ने सरकार की ओर से किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।  विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।     इस मोके पर जयपाल सिंह चौहान, पंकज गुप्ता, लोकेश जादौन, नितिन पुंढीर आदि थे।

विधायक ने किया सीएचसी पर कोविड वैक्सीन स्टॉल का शुभारंभ

 विधायक ने किया सीएचसी पर कोविड वैक्सीन स्टॉल का शुभारंभ सिकन्दराराऊ :कोबिड 19 वैक्सीन की बूस्टर डोज ही कारगर साबित होगी। ऐसे में जिन लोगों ने छह माह पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है, उन्हें अब वैक्सीन की तीसरी बूस्टर डोज लेना जरूरी हो गया है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर बूस्टर डोज का मुफ्त टीका लगवाने के इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोगों को इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करना चाहिए।      यह आह्वान क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने किया। वह गुरुवार को स्थानीय सीएचसी पर कोविड वैक्सीन स्टॉल का शुभारंभ कर रहे थे।     इस मौके पर एमओआईसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में वैक्सीन की खुराक बहुत ही कारगर साबित हुई है। वैक्सीन के सकारात्मक असर के कारण ही संक्रमण की तीसरी लहर में बहुत ही कम लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वैक्सीन की दूसरी खुराक का असर छह माह बाद कम होने लगता है। ऐसे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज का लेना जरूरी हो...

विधायक ने किया रामलीला मंचन एवं राम बारात का शुभारंभ

 विधायक ने किया रामलीला मंचन एवं राम बारात का शुभारंभ सिकन्दराराऊ : क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में रामबारात के बाद रामलीला मंचन का विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पूजा अर्चना व फीता काटकर किया। श्री राणा ने कहा कि राम का जीवन आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर आयोजकों ने पगड़ी व पटका पहना कर स्वागत किया।   इस मौके पर उमाशंकरगुप्ता,   अवधेश शर्मा, पप्पू सिंह राजपूत , बीरेश शर्मा, अनिल कुमार राजपूत, जय किशोर शर्मा , जयप्रकाश , प्रेम पाल बघेल, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार बघेल, संजू सिंह राजपूत , रईस अहमद, विनोद वर्मा, राहुल देव शर्मा , धूरी सिंह राजपूत, डॉक्टर नन्नू मल राजपूत , शंकर दादा, अजय कुमार शर्मा , लोकेश बंसल, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र बघेल, शीलू शर्मा, राकेश दिवाकर , ठाकुर ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे ।

अज्ञात वाहन ने अलीगढ़ जा रहे बाइक सवार ट्रांसपोर्टर को रौंदा, मौत

 अज्ञात वाहन ने अलीगढ़ जा रहे बाइक सवार ट्रांसपोर्टर को रौंदा, मौत सिकंदराराऊ  नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी ट्रांसपोर्टर की बाइक को अलीगढ़ जाते समय जीटी रोड स्थित गांव लधौआ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी  । जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया । शिवकुमार शर्मा उम्र 50 वर्ष पुत्र हरस्वरुप शर्मा निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ हाथरस ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनकी एक कैंटर गाड़ी गुरुवार को अलीगढ़ के पास खराब हो गई। चालक द्वारा सूचना दिए जाने पर शिवकुमार शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर सुबह 7:30 बजे सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव लधौआ स्थित शुगर फैक्ट्री के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर पाकर मोहल्ले में मातम छा गया। स्थानीय लोग एवं परिजन तत्काल घटनास्थल पर रवाना हो गए। अलीगढ़ से पोस्टमार्टम के पश्चात शिवकुमार शर्मा शव गुरुवार की शाम को उनके घर पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया । गमगीन...

सिकंदराराऊ पुलिस ने तीन शातिर भैंस चोर दबोचे, तीन तमंचा व कारतूस, बोलेरो पिकअप गाड़ी तथा 12200 नगद बरामद

 सिकंदराराऊ पुलिस ने तीन शातिर भैंस चोर दबोचे, तीन तमंचा व कारतूस, बोलेरो पिकअप गाड़ी तथा 12200 नगद बरामद सिकंदराराऊकोतवाली पुलिस ने तीन शातिर भैंस चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है जिनसे भैंस चोरी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी और तीन  तमंचा कारतूस बरामद किए हैं । पकड़े गए चोरों ने भैंस चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है।  पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त प्रदीप पुत्र बनवारी निवासी गांव रजापुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस को फाटक वाली मस्जिद से लगभग 100 मीटर पुरदिलनगर की ओर सड़क पर गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस नाजायज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गाड़ी बोलेरो पिकअप उसके पिता के नाम रजिस्टर्ड है । उसने अपने साथी जुबेर उर्फ जुवैद पुत्र मोहम्मद साबिर व मोहसीन पुत्र हनीफ निवासी गण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी कस्बा सिकंदराराऊ, विजय उर्फ विपिन उर्फ अजय पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी ग्राम मैदामई नगला गडरिया थाना हसायन, रंजीत उर्फ बैगन पुत्र तिलक सिंह निवासी आहरन थाना ब...

शिव की भक्ति के बिना राम जी की भक्ति प्राप्त नहीं होती: सतगुरु शरण महाराज 

 शिव की भक्ति के बिना राम जी की भक्ति प्राप्त नहीं होती: सतगुरु शरण महाराज  सिकन्दराराऊ शिव की भक्ति के बिना राम जी की भक्ति प्राप्त नहीं होती। इसीलिए रामचरित मानस में राम जन्म के पूर्व शिव कथा का प्रसंग है। राम और रावण दोनों ही शिव के परम भक्त हैं, नंद बाबा भी शिव भक्त हैं क्योंकि भगवान शिव सुर, असुर, दानव, देवता सब को वरदान देते हैं, इसीलिए वे महादेव हैं।   उक्त बातें ममता फार्म हाउस में चल रही श्री राम कथा में सतगुरु शरण महाराज जी ने तृतीय दिवस की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरहि पारा। कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही भवसागर से पार करने वाली वह नैया है, जिस पर बैठकर पापी मनुष्य भी भव से पार हो जाता है। सतयुग में यज्ञ, द्वापर में दान, त्रेता में तप की बड़ी महिमा थी । लेकिन इन सब में कलयुग की महिमा को बड़ा ही महान बताया गया है कि केवल भगवान नाम से ही इस कलिकाल में ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।   कथा का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि रामचन्द्र जी का जन्म दशरथ का कुल चलाने या कौशल्या की गोद भरने को नहीं...

मंडी समिति परिसर में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों ने जताया आक्रोश

 मंडी समिति परिसर में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों ने जताया आक्रोश सिकंदराराऊमंडी समिति के व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के कार्यालय पर आहूत की गई । जिसमें  कहा गया कि मंडी सचिव एवं मंडी प्रशासन की मिलीभगत के कारण घोर अनियमतायें और अतिक्रमण हो रहा है।  मंडी व्यापारी घनशयाम माहेश्वरी ने बताया कि मंडी में किसान चबूतरे पर कुछ अराजक लोंगो द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा है। जिससे आम व्यापारियों एवं किसानों को भारी असुविधा हो रही है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी बजह से लाखों रुपये का नुकसान प्रति वर्ष होता है।  मंडी व्यापारी सुरेश यादव ने बताया कि मंडी की पूरी चारदीवारी जगह जगह से टूटी पड़ी हुई है। जिससे मंडी में आए दिन चोरी की घटना आये दिन होती रहती है एवं आवारा पशु अंदर घूमते रहते हैं । पूरी मंडी में बिजली जाने के बाद कभी भी जेनरेटर नहीं चलाया जाता। जनरेटर सफेद हाथी बनकर खड़ा हुआ है।  पिंकी अग्रवाल ने बताया कि साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी नदारद रहते हैं जबकि...

कस्बा बाजीदपुर में धूमधाम के साथ निकाली गई राम बारात

 कस्बा बाजीदपुर में धूमधाम के साथ निकाली गई राम बारात सिकंदराराऊकस्बा बाजीदपुर में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के अंतर्गत धूमधाम से रामबारात निकाली गई। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता मुकेश चौहान ने फीता काटकर किया। राम बारात में तरह तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने कस्बे से गुजर रही रामबारात का जगह जगह भव्य स्वागत किया।रामबारात में मौजूद कलाकारों और बारातियों का जगह जगह नास्ता आदि कराकर स्वागत किया गया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश चौहान एवं योगेश परमार का स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।     इस मौके पर  योगेश परमार,   अवधेश शर्मा, पप्पू सिंह राजपूत , अनिल कुमार राजपूत, जय किशोर शर्मा , जयप्रकाश , जीपी राघव , प्रेम पाल बघेल, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार बघेल, संजू सिंह राजपूत , रईस अहमद, विनोद वर्मा, राहुल देव शर्मा , धूरी सिंह राजपूत, डॉक्टर नन्नू मल राजपूत , शंकर दादा, अजय कुमार शर्मा , लोकेश बंसल, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र बघेल, शीलू शर्मा, राकेश दिवाकर , ठाकुर ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे ।

नवनियुक्त जगद्गुरु शंकराचार्य को बधाई देकर किया उत्साह व्यक्त.....

 नवनियुक्त जगद्गुरु शंकराचार्य को बधाई देकर किया उत्साह व्यक्त तेजस्वी,योग्य ,युवा धर्म संरक्षक हैं जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज अलीगढ़। अति प्राचीन सनातन धर्म की रक्षार्थ एवं प्रचार प्रसार हेतु दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरीपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ जी महाराज द्वारा 12 सितंबर को ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के पांच भौतिक शरीर के समक्ष अभिषिक्त हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती और द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का श्रृंगेरीपीठ की अधिष्ठात्री देवी शारदाम्बा के मन्दिर में वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच सोमवार को अभिषेक किया।अभिषेक करने से पूर्व शंकराचार्य भारती तीर्थ दोनों जगद्गुरुओं के सिर पर अपना हाथ रखा और संस्कृत में उद्घोषणा की कि मैं ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वरत्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के करकमलसंजात दण्डी संन्यासी उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का ज्योतिष्पीठ पर और स्वामी सदानन्द सरस्वती का पश्चिमाम्नाय द्वार...

सिकंदराराऊ में सांसद एवं पूर्व विधायक ने किया राम बारात का शुभारंभ

 सिकंदराराऊ में सांसद एवं पूर्व विधायक ने किया राम बारात का शुभारंभ सिकन्दराराऊ : श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में हर्ष उल्लास के साथ बैण्डबाजों की धुन पर रामबारात  निकाली गयी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रामबारात का स्वागत किया गया। देर रात प्रभु श्रीराम विवाह के बाद जनकपुरी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।   मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की बारात नगर के नोरंगाबाद स्थित ओम बाबा मंदिर से सांसद राजवीर सिंह दिलेर व पूर्व विधायक यशपालसिंह चौहान ने श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया। आयोजकों ने सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान का पगड़ी व पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया ।           सांसद श्री दिलेर ने कहा कि हमें भगवान श्री रामचन्द्र के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान परशुराम का मर्यादा पूर्ण जीवन प्रेरणादायक है।     रामबारात  नगर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। रामबारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदा...

त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली पर किया गया पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

 त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली पर किया गया पीस कमेटी की बैठक का आयोजन सिकंदराराऊपुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी(जे) मो0 मुईनुर इस्लाम, उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकन्द्राराऊ पर शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व बारावफात व वाल्मीकि जयंती आदि पर्वों के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ व थाना हसायन क्षेत्र के गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, ग्राम प्रधानों, रामलीला कमेटी के सदस्यों, बारावफात समीति के सदस्यों, वाल्मीकि जयंती समीति के सदस्यों व दुर्गापूजा पण्डाल व्यवस्थापकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन,  ईओ नगर पालिका, चेयरमैन सिकन्द्राराऊ, पुरदिलनगर आदि उपस्थित रहे।  मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी कर सभी से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्णढंग से मनाने की अपील की गई । मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों व दुर...

CPS गर्ल्स डिग्री कॉलेज की 275 छात्राओं ने दी कम्प्यूटर परीक्षा

 CPS गर्ल्स डिग्री कॉलेज की 275 छात्राओं ने दी कम्प्यूटर परीक्षा दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति द्वारा हुई परीक्षा आयोजित  सिकंदराराऊ।     सीपीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए व बीएससी के सेकण्ड सेमेस्टर की वोकेशनल  कोर्स में बेसिक कम्प्यूटर कोर्स की परीक्षा आयोजित की गयी । जिसमें 275 छात्राओं ने भाग लिया।     परीक्षा का आयोजन दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति द्वारा छात्राओं के पंजीकरण के बाद कराया गया।     कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव ने कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर छात्र-छात्राएँ अपने विषयों के साथ वोकेशनल कोर्स भी करेंगे। कम्प्यूटर कोर्स के माध्यम से छात्राएँ शिक्षित होने के साथ ही स्वाबलम्बी भी बनेंगी।    संस्था सचिव अवनीश यादव  ने कहा की इस परीक्षा में पास होने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त लाने वाली छात्राओं को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।    परीक्षा निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया की सभी छात्राओं ने बहुत ही ...

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने किया देवी जागरण का उद्घाटन

 भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने किया देवी जागरण का उद्घाटन सिकन्दराराऊ : मोहल्ला रोशनगंज में नवरात्रि के प्रथम दिन माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। म्यूजिकल ग्रुप कलाकारों ने भोर की पहली किरण तक मातारानी के भजनों को प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देवी जागरण का उद्घाटन भाजपा  जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ज्योत जलाकर तथा फीता काटकर किया।   श्री गुप्ता ने कहा कि महामाई व्यक्ति को हमेशा सर्वोच्च शिखर पर प्रतिष्ठित करने वाली होती है। इसलिए संसार में सदा ही शक्ति की पूजा होती आई है।   देवी जागरण कभी अपने लिए या  स्वार्थ सिद्धि के लिए नहीं वरन सबके लिए व परमार्थ चेतना के जागरण के साथ किया जाता है। नवरात्रि के समय की गई आराधना साधक के वर्चस्व को बढ़ाने वाली होती है। चिंतन को सकारात्मक दिशा में मोड़ने वाली तरंगे इस समय विशेष रूप से तरंगित होती रहती है। उसके चमत्कारिक परिणाम भी दृष्टि गोचर होने लगते हैं।      ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, है कालरात्रि कल्याणी तेरा जोर धरा पर कोई नहीं मेरी माँ के बराबर क...

राम जन्म की खुशी में कथा प्रांगण में  जमकर झूमे श्रद्धालु

 राम जन्म की खुशी में कथा प्रांगण में  जमकर झूमे श्रद्धालु सिकन्दराराऊ कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में चल रही श्री राम कथा में अयोध्या से पधारे सतगुरु शरण महाराज जी के मुखारबिंद से बालकांड का वर्णन किया गया। रामकथा में  मुख्य अतिथि विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक मंडल ने श्री राणा का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।   कथा आचार्य ने श्री रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित भगवान शिव व पार्वती के विवाह के प्रसंग के बाद भगवान राम के जन्मोत्सव की कथा का बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ में वर्णन किया। जब महाराज ने अपने श्री मुख से भए प्रगट कृपाला दीन दयाला और अवध में आनंद भयो गाया गया तब श्रोता खुशी व उमंग से झूम उठे।   राम जन्म की खुशी में कथा प्रांगण में महिलाएं नृत्य करने लगी। गीतावली व कवितावली के मांगलिक गीतों और लोक संस्कृति के विभिन्न गीतों पर श्रोता भाव विभोर होकर खूब झूमे। प्रसंग के माध्यम से         महाराज जी ने बताया, इस धरती पर जब ब्राह्मण, धेनु और संत दुखी होते हैं...

ज्वाला देवी के मन्दिर पर किया गया हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

 ज्वाला देवी के मन्दिर पर किया गया हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन सिकन्दराराऊ : हिंदुत्वनिष्ठ युवाओं द्वारा जातिवाद, छुआछूत, ऊंचनीच और नास्तिकता जैसी कुरीतियों को खत्म कर धर्म के नाते सम्पूर्ण समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से हर मंगलवार को नगर के अलग - अलग मंदिरों पर प्रभु श्रीराम जी के परमभक्त श्री हनुमान जी के चालीसा के पाठ का कार्यक्रम पिछले काफी समय से लगातार किया जा रहा है ।     इसी क्रम में इस मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ नौरंगाबाद पूर्वी ज्वाला देवी के मन्दिर में हुआ । स्थानीय भक्तों और युवाओं ने पूरी आस्था के साथ बड़ी संख्या में भागीदारी की एवं प्रसाद वितरण किया।      कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के नगर मंत्री भानू प्रताप सक्सेना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह निशान्त पाराशर, विहिप के मीडिया प्रभारी पवन वार्ष्णेय, बजरंग दल के नगर संयोजक अन्नू सैनी,सह संयोजक कृष्ण वीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, विपिन जी लाल,नीरज वैश्य, दीपक सक्सेना,  अमन गुप्ता, संतोष ,, लोकेन्द्र ,, सौरभ  केशव  मयंक , अ...

महिला मोर्चा ने की रामलीला के दौरान आरती

 महिला मोर्चा ने की रामलीला के दौरान आरती सिकंदराराऊमंगलवार को श्री रामलीला महोत्सव समिति सिकन्द्रराराऊ द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन मंडी गांधी गंज स्थित रामलीला मैदान में प्रभु की आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समस्त महिला मोर्चा सिकन्द्रराराऊ के कर कमलों से सम्पन्न हुई । जिसमें प्रमुख रूप से मीरा माहेश्वरी , आरती त्रिवेदी , कमलेश शर्मा , यशोदा वार्ष्णेय ,  सुशीला चौहान, श्रीमती रेखा वार्ष्णेय,  शशि वाला वार्ष्णेय,  राधा गुप्ता,  मीना कुशवाह, संतोष पौरुष जी का स्वागत पटका पहनाकर पंकज गुप्ता की धर्मपत्नी मंजू गुप्ता  एवं श्री राम लीला महोत्सव समिति सिकन्द्रराराऊ द्वारा किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष मौनू माहेश्वरी, महामंत्री प्रबीन वार्ष्णेय डौबी, कोषाध्यक्ष मुकुल गुप्ता, प्रबंधक पंकज गुप्ता, संरक्षक गिरीश मोहन गुप्ता, संयोजक जितेंद्र वार्ष्णेय, व्यवस्थापक श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय, सह कोषाध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, वैभव गुप्ता, विशाल दरगढ, हर्ष वार्ष्णेय, वनवारी लाल गुप्ता, सुरेन्द्र सहाय , रंजीत पौरुष, अभिषेक वार्ष्णेय, र...

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक ब गंभीर रूप से घायल, एक की मौके पर हुई मौत

 अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक ब गंभीर रूप से घायल, एक की मौके पर हुई मौत सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भर्ती दोनों युवक बाइक से अलियापुर से बाइक से अलीगंज आ रहे थे मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया अलीगंज सीएचसी पर भर्ती मौके पर हुई एक कि मौत ,मृतक युवक का नाम मोहर पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी अलियापुर थाना नयागांव  वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम कश्मीर पुत्र आयुद्धि निवासी अलियापुर थाना नायगांव जिसको रेफर किया गया है अलीगंज थाना पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

श्री राम जी ब्याह ने चले माता सीता मैया को, 6 घंटे पूरे अलीगंज का भ्रमण कर 26 सितम्बर को राम बारात पहुंची जनकपुरी

 श्री राम जी ब्याह ने चले माता सीता मैया को, 6 घंटे पूरे अलीगंज का भ्रमण कर 26 सितम्बर को राम बारात पहुंची जनकपुरी जनपद एटा की तहसील अलीगंज में श्री रामलीला प्रबंध समिति® के तत्वावधान में आयोजन हो रहा श्री रामलीला महोत्सव 2022 में दिनांक 26 सितंबर 2022 को नगर के डाक बंगला से  ऐतिहासिक श्री राम बारात सोमवार रात प्रभु श्रीराम समेत चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती के उपरांत प्रारंभ हुई। आरती श्री सत्यपाल सिंह राठौर विधायक, श्री बृजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तथा श्री अशोकरतन शाक्य ब्लॉक प्रतिनिधि  इस्पेक्टर राजेश मीणा क्राइम इंस्पेक्टर स्पेक्टर प्रदीप कुमार कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार एसआई अश्विनी कुमार अलीगंज ने संयुक्त रूप से उतारी। इसके बाद हरी झण्डी को दिखाकर 25 झाकियो से सुशोभित भगवान श्री राम की बारात को  रवाना किया। इस बारात में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स लगाया गया था। बारात धीरे-धीरे बैन्डबाजो सहित गॉधी मूर्ति, मातादीन चौराहा, नई सब्जी मंडी, गॉधी चौराहे से पुरानी तहसील, नगला पड़ाव पर जनकपुरी पर विराम दिया गया। यह भी स्मरण रहे कि दो बर्ष कोर...

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सिकन्दराराऊ    शारदीय नवरात्रों के प्रथम दिन देवी मंदिरों में भक्तों का भारी जनसैलाब देखते ही बन रहा था । प्रातः बेला से ही नगर की सुविख्यात कुलदेवी सिद्ध पीठ मां ब्रजेश्वरी पथवारी माता मंदिर,  चामुंडा मंदिर, शिवालय स्थित मां भद्रकाली मंदिर, केला करोली मंदिर, पीपल वाली माता मंदिर, मां संतोषी मंदिर पर मंगला आरती पर भक्तों की टोली हाथ में जलाभिषेक हेतु लोटा, मां की अग्यारी , धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प फल आदि लेकर माता रानी की पूजा अर्चना के लिए अपनी अपनी बारी आने का इंतजार नजर करते दिखाई दिए। वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा मंदिरों के इर्द-गिर्द चूना की व्यवस्था तो कर दी गई । लेकिन सड़कों पर दुर्गंध युक्त कीचड़ होने की वजह से फिसलन की स्थिति बनी हुई थी। पालिका प्रशासन को नवरात्रों से पूर्व देवी मंदिरों को जाने वाले रास्ते की पर्याप्त समुचित साफ सफाई कराए जाने के उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश देने के बाबजूद  लापरवाही बरती गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पुरानी तहसील रोड से नगला शीशगर स्थ...

श्री रामकथा भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है: अनिल पाराशर

 श्री रामकथा भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है: अनिल पाराशर सिकंदराराऊकासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में आयोजित श्री राम कथा का अलीगढ़ के भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने फीता काटकर तथा पूजा अर्चना करके किया । इस अवसर पर आयोजकों ने पगड़ी एवं पटका पहना कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके मुख्य अतिथि अनिल पाराशर का भव्य स्वागत किया।  श्री पाराशर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामकथा भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है और हर युग के लिये प्रासंगिक भी है। श्री रामकथा सम्पूर्ण मानवता को आपस में जोड़ने और श्रेष्ठ मानव जीवन मूल्यों के साथ जीवन जीने का संदेश भी देती हैं। भगवान श्री राम सनातन संस्कृति के नायक और मर्यादाओं का पालन करने वाले हैं तथा महाग्रंथ रामायण में आदर्श जीवन को परिभाषित किया गया है।  उन्होंने कहा कि रामायण हमें संदेश देती है कि भगवान श्री राम के बिना रामराज्य की कल्पना करना भी संभव नहीं था। सहनशीलता व धैर्य भगवान राम के अद्भुत गुण है। यही श्रीराम कथा का दिव्य सार भी हैं।  इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज ने  श्री राम...

मां के स्वरूप में सजाकर किया पथवारी माता मंदिर पर कन्या पूजन

 मां के स्वरूप में सजाकर किया पथवारी माता मंदिर पर कन्या पूजन सिकंदराराऊनवरात्रों के पहले दिन नगर की सुविख्यात सिद्ध पीठ मां पथवारी बृजेश्वरी मंदिर पर छोटी सी नन्ही कन्या गौरांशी गौरी का माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर सुंदर श्रंगार कर पूजन किया गया । मंदिर के पुजारी जगदीश कश्यप, समाजसेवी चेतन शर्मा , भावना शर्मा, विश्वजीत वर्मा आदि माता रानी के भक्तों ने नन्हीं मुन्नी कन्या का देवी के रूप में पूजा अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि, उन्नति ,शांति व सौहार्द, अमन-चैन व भाईचारा की कामना की ।

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में मना विविधता में एकता कार्यक्रम और पोषण माह

 महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में मना विविधता में एकता कार्यक्रम और पोषण माह सिकंदराराऊ सोमवार को नगर के  महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना-सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत "विविधता में एकता कार्यक्रम" और "पोषण माह" प्राचार्या डॉ.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में मनाए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.शैफाली सुमन ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की। कार्यक्रमों में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व्यापक स्तर पर सहभागिता की। जहाँ गगन ने संस्कृत में सरस्वती वंदना का गायन किया, वहीं सलोनी, अवनी, रिंकी, शोभा आदि ने राष्ट्र में  एकता और समरसता का संवर्द्धन करने वाले हिंदी, राजस्थानी, पंजाबी, संस्कृत आदि भाषाओं के गीत गाए। विविधता में एकता को परिलक्षित करने वाली परिधान प्रतियोगिता में भी छात्राओं-अवनी ने पंजाबी, सलोनी ने मराठी, दीनू ने राजस्थानी और भूमि ने उत्तर प्रदेश के परिधानों का प्रस्तुतिकरण किया।  पोषण माह मानने के क्रम में  डॉ.जितें...

दी बार एसोसिएशन सिकन्दराराऊ की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न

 दी बार एसोसिएशन सिकन्दराराऊ की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न सिकंदराराऊदी बार एसोसिएशन सिकन्दराराऊ की एक आवश्यक बैठक बार कक्ष में  अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम ऐजण्डा के संचालक द्वारा गत कार्यवाही को पढ़कर सदन में सुनाया जिसे सर्वसम्मति से अध्यक्ष द्वारा संपुष्टि की गई। ऐजण्डा के विषय दो पर सदन में विचार लिए गए भारी बहुमत जो अधिवक्ता बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं । उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज को भेजी जाये तथा उनकी सदस्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाए तथा यह भी निश्चित किया गया कि यदि  27 सितम्बर को अभिलेख कमरे का ताला खोल कर आय व्यय का व्यौरा कोषाध्यक्ष द्वारा नहीं दिया जाता है तो फिर ताले तोड़कर सामिग्री के न मिलने पर पूर्व पदाधिकारियों के विरुद्ध अपराधिक कार्यवाही की जायेगी। बैठक संचालन हुकम सिंह बघेल द्वारा किया गया।  बैठक में  युवराज सिंह चौहान, गौरीशंकर गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा,...

भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में नव दुर्गा के प्रथम दिन 151 कन्याओं को फलाहार कराया

 भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में नव दुर्गा के प्रथम दिन 151 कन्याओं को फलाहार कराया सिकंदराराऊस्थानीय रेलवे रोड स्थिति भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में नव दुर्गा के प्रथम दिन 151 कन्याओं को फलाहार कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया एवं प्रधानाचार्य उदय वीर सिंह यादव ने कन्याओं के पैरों को धोकर रोली चंदन से तिलक लगा  पूजा अर्चना की तथा फलाहार कराया।    प्रबंधक देवेश  सिसोदिया ने कहा कि  सनातन धर्म में कन्या पूजन का बहुत बड़ा महत्व है ,जो कन्या पूजन का महत्व जानता है। वह कभी महिलाओं का अपमान नहीं कर सकता। माता दुर्गा का साक्षात रूप कन्याओं में विद्यमान रहता है।  विद्यालय में व्रत रह रहे 151 छात्र-छात्राओं को  दूध एवं मिष्ठान के साथ फलाहार कराया ।  इस अवसर पर टोड़ी सिंह गौतम, अजय चौहान, संजीव चौहान, रघुवीर सिंह, रिंकू यादव, देव यदाव,  सुभाष सर, श्रीमती कमलेश पुंढीर, सीमा शर्मा, मंजू रानी , प्रीती यादव, निधि शर्मा, नेहा कुमारी, प्रीती सिंह, रोहिणी विमल आदि लोग मौजूद थे।

श्री राम कथा के शुभारंभ के मौके पर निकली भव्य कलश यात्रा

 श्री राम कथा के शुभारंभ के मौके पर निकली भव्य कलश यात्रा सिकन्दराराऊश्री रामकथा के शुभारंभ के मौके पर   कासगंज मार्ग स्थित ममता फार्म हाउस से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली जब निकली तो नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा पर नगर में कई जगह पुष्प वर्षा की गई।      स्थित सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर में रामचरित मानस के पूजन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। बैंडबाजों की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए। कलश यात्रा कथा पंडाल में ममता फार्म हाउस पहुंची, जहां समापन किया गया।    श्रीराम कथा में  अयोध्या से पधारे आचार्य सतगुरु शरण महाराज ने कहा कि रामचरित मानस जीवन को सही दिशा देती है। इससे व्यक्ति की दशा बदल जाती है। रामचरित मानस को जीवन में धारण करने से व्यक्ति के अभिमान का नाश होता है। व्यक्ति को अभिमान रहित होकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए।    कलश यात्रा में बनवारी लाल दीक्षित, रामकिशन दीक्षित, आकाश दीक्षित, जोगिंदर दीक्षित, अशोक दीक्षित, निशांत चौहान , व...

तेरहवीं के भोज में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

 तेरहवीं के भोज में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत सिकन्दराराऊ    रिश्तेदारी में से तेरहवीं भोज में शामिल होकर लौट रहे एक युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।    जानकारी के अनुसार  कासगंज जिले के गांव कातौर निवासी अजय कुमार पुत्र नरेश हाथरस से अपनी रिश्तेदारी में त्रयोदशी संस्कार में शामिल  होकर वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह जाऊ नहर पल के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

कस्बानुमा गांव बाजीदपुर में श्री रामलीला महोत्सव का चौकी इंचार्ज नीलेश कुमार ने  श्री गणेश

 कस्बानुमा गांव बाजीदपुर में श्री रामलीला महोत्सव का चौकी इंचार्ज नीलेश कुमार ने  श्री गणेश सिकन्दराराऊक्षेत्र के कस्बानुमा गांव बाजीदपुर में विधिविधान के साथ श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ चौकी इंचार्ज नीलेश कुमार ने गणेश पूजन करके किया। इस मौके पर श्री गणेश व श्री राम के स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। श्री रामलीला आयोजन कमेटी ने चौकी इंचार्ज का पटका व फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर उमाशंकर गुप्ता , अवधेश शर्मा, पप्पू सिंह राजपूत , अनिल कुमार राजपूत, जय किशोर शर्मा , जयप्रकाश , जीपी राघव , प्रेम पाल बघेल, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार बघेल, संजू सिंह राजपूत , रईस अहमद, विनोद वर्मा, राहुल देव शर्मा , धूरी सिंह राजपूत, डॉक्टर नन्नू मल राजपूत , शंकर दादा, अजय कुमार शर्मा , लोकेश बंसल, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र बघेल, शीलू शर्मा, राकेश दिवाकर , ठाकुर ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे ।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से समाज को मिलती है प्रेरणा:  विपिन वार्ष्णेय

 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से समाज को मिलती है प्रेरणा:  विपिन वार्ष्णेय संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय ने किया रामलीला का शुभारंभ सिकन्दराराऊ :     श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वाधान में  मंडी गांधीगंज में आयोजित श्री रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ फीता काटकर  संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के संस्थापक अध्यक्ष एवं वार्ष्णेय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर  विपिन वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जय श्री राम का उद्गघोष के साथ श्री वार्ष्णेय ने भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इससे पूर्व श्री राम लीला  के शुभारंभ के मौके पर   मोहल्ला नोरंगाबाद स्थित ओम बाबा मंदिर से गणेश शोभायात्रा निकाली गई।     रविवार  की रात्रि से नगर के मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला व श्री रासलीला समिति के तत्वधान में श्री रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। श्रीरामलीला का व्यापारी नेता विपिन...

अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक वर्ष से अधिक समय से डकैती सहित अन्य गंभीर अपराध की घटना मे वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त विनोद मलावन से गिरफ्तार

 अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक वर्ष से अधिक समय से डकैती सहित अन्य गंभीर अपराध की घटना मे वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त विनोद मलावन से गिरफ्तार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 294/2021 धारा 395/307/354ख/323/506 भादवि की घटना में फरार चल रहा नामजद अभियुक्त विनोद              श्रीमती सजला देवी पत्नी श्री कश्मीर सिंह निवासी अमृतपुर रघुपूर थाना जसरथपुर जन18.09.2021पद एटा की लिखित सूचना वावत दिनांक 02.06.2021 को मै समय 12 बजे अपने पुत्र के साथ दवाई लेने जा रही थी तभी अकबरपुर कोट के आगे पीपल के पेड़ के पास पहले से गाड़ियो से खड़े विनोद पुत्र रामखिलाड़ी निवासी अमृतपुर ऱघुपूर थाना जसरथपुर जनपद एटा आदि 06 व्यक्तियो द्वारा एक राय होकर मारपीट करते हुये कपड़े फाड़ देना व जान से मारने की नियत से फायर करना तथा मेरे पर्स में पड़े सात हजार रूपयो को लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुये चले जाने के संबंध मे प्राप्त हुई। *प्राप्त लिखित सूचना के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ...