अज्ञात राहगीर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
सिकंदराराऊ- स्थानीय पंत चौराहे के निकट शुक्रवार की दोपहर को करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई, मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गईं और शव को सीएचसी भेजा जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव की लोगों से शिनाख्त कराई । किंतु उसकी कोई पहचान न हो सकी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें