6 बीघा जमीन के विवाद को लेकर पुत्र एवं पुत्र वधू ने कर दी महिला की गला रेतकर हत्या रिपोर्ट दर्ज, पुत्रवधू गिरफ्तार
6 बीघा जमीन के विवाद को लेकर पुत्र एवं पुत्र वधू ने कर दी महिला की गला रेतकर हत्या रिपोर्ट दर्ज, पुत्रवधू गिरफ्तार
6 बीघा जमीन के विवाद को लेकर पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा महिला की हत्या किए जाने के मामले में बड़े बेटे ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है पुलिस ने पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25.09.2022 को थाना सिकन्द्राराऊ पर समय प्रातः करीब 08.41 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर महेश पुत्र स्व0 फतेह सिंह व उसकी पत्नी द्वारा श्रीमती श्रीदेवी पत्नी स्व0 श्री फतेह सिंह की हत्या कर दी है । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ अशोक कुमार सिंह द्वारा मौके पर निरीक्षण घटनास्थल कर शव को पोस्टमोर्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया । मृतका ने गांव की 6 बीधा जमीन अपने बेटे भीकम की पत्नी ज्ञान देवी के नाम कर दी थी, जिससे घर में पारिवारिक कलह होती थी। इस बात को लेकर छोटे बेटे महेश व उसकी पत्नी कमलेश ने यह घटना कारित की है । घटना के संबंध में वादी से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी श्रीमती कमलेश पत्नी महेश को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें