अज्ञात वाहन ने अलीगढ़ जा रहे बाइक सवार ट्रांसपोर्टर को रौंदा, मौत
सिकंदराराऊ
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी ट्रांसपोर्टर की बाइक को अलीगढ़ जाते समय जीटी रोड स्थित गांव लधौआ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया ।
शिवकुमार शर्मा उम्र 50 वर्ष पुत्र हरस्वरुप शर्मा निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ हाथरस ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनकी एक कैंटर गाड़ी गुरुवार को अलीगढ़ के पास खराब हो गई। चालक द्वारा सूचना दिए जाने पर शिवकुमार शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर सुबह 7:30 बजे सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव लधौआ स्थित शुगर फैक्ट्री के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर पाकर मोहल्ले में मातम छा गया। स्थानीय लोग एवं परिजन तत्काल घटनास्थल पर रवाना हो गए। अलीगढ़ से पोस्टमार्टम के पश्चात शिवकुमार शर्मा शव गुरुवार की शाम को उनके घर पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया । गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्री शर्मा कई वर्ष कांग्रेस के सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में काम करते रहे थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें