बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का वैश्य समाज ने किया स्वागत
सिकंदराराऊ ।
दी बार एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जयप्रकाश गुप्ता का मंगलवार को वैश्य समाज और भाजपाइयों ने स्वागत किया। बार अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाया जाएगा। किसी का उत्पीड़न व शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि गिरीश मोहन गुप्ता, अनिल महाजन, प्रिंश गुप्ता, मुकुल गुप्ता, नितिन पुंढीर, सूरज कुमार, कमलेश शर्मा, सुनील गुप्ता, गणेश माहेश्वरी आदि ने फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें