2 दिन से हो रही बारिश ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में मचाई तबाही, कई मकान गिरे ,अंडर पास में भरा पानी
सिकंदराराऊ
बुधवार से हो रही भारी बरसात ने क्षेत्र में तबाही मचा दी । बरसात के चलते हाथरस रोड स्थित गांव लश्कर गंज व कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में मकान गिर गए । जिसके फलस्वरूप तीन लोग मलबे में दबकर गम्भीररूप से घायल हो गए । एसडीएम ने मौके पर पहुँचकर क्षति का आंकलन किया है । गांव नगला गुलाबी एक दो मंजिला मकान करने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं जलेसर रोड स्थित अंडर पास में पानी भर जाने के कारण इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। वाहन अंडर पास से होकर नहीं निकल सके। जिसकी वजह से लोगों ने जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से सफर किया ।जलेसर रोड से कई गांव तथा पुर्दिल नगर जुड़ा हुआ है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन अंडर पास से होकर होता है।
गांव लश्करगंज निवासी रमेश चन्द्र अहेरिया पुत्र गंगा शरण का मकान बुधवार की सुबह से हो रही भारी बरसात के चलते तेज आवाज के साथ बुधवार की रात्रि करीब 8:30 बजे भरभरा कर गिर गया । जिसके चलते शांति देवी पत्नी गंगा शरण व 10 वर्षीय धीरज कुमार पुत्र रमेश चन्द्र मलबे में दबकर गम्भीररूप से घायल हो गए । मकान गिरने की आवाज को सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी चिकिस्तक के यहां भर्ती कराया । गुरुवार को उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया ।
वहीं बरसात के चलते कस्बा मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी मरहूम फरहीम कुरैशी के मकान की छत बुधवार की रात्रि 11: 30 बजे करीब अचानक तेज आवाज के साथ धराशाई हो गई । जिसके चलते उसके मलबे में दबकर बबलू पुत्र फराहीम गम्भीररूप से घायल हो गया । छत गिरने की आवाज सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । लोगो ने अथक प्रयास कर घायल हो मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया । मकान गिरने से पीड़ितों का घरेलू सामान भी दबकर नष्ट हो गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें