गोभी के खेत से पानी निकाल रहे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली दो लोग हुए घायल ,एक की हालत गम्भीर,हायर
सेंटर रेफर एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हृदयपुर में गोभी के खेत से पानी निकाल रहे दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोग घायल हो गए। घायल लोगों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां श्याम सुंदर पुत्र राजवीर सिंह उम्र 20 वर्ष की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है वहीं दूसरे घायल आदित्य पुत्र रामरतन उम्र 12 वर्ष का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में उपचार चल रहा है।
विगत 4 दिनों से क्षेत्र में रुक रुक कर लगातार बरसात हो रही है देर रात्रि मूसलाधार बारिश होने की वजह से खेतों में जलभराव हो गया। खेतों से पानी निकाल ले गए किसानों पर अचानक बिजली तड़प कर गिर गई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों किसान घायल हो गए।
परिजन गुलाब सिंह ने बताया खेतों में पानी भर जाने के चलते गोभी के खेत से पानी निकाल रहे थे तभी अचानक दोपहर में आकाशीय बिजली तड़पी बिजली की चपेट में आए श्याम सुंदर और आदित्य घायल हो गए हैं जिसमें श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हैं। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रंजीत वर्मा ने बताया घायल अवस्था में 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी जिसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।वहीं दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें