सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धनधान्य की वृद्धि हेतु हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

 धनधान्य की वृद्धि हेतु हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

सिकंदराराऊ 

पितरों की सेवा उपासना के परम पुनीत श्राद्धपक्ष के समाप्त होते ही देवी दुर्गा की पूजा एवं आशीर्वाद हेतु शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। साल में कुल चार बार मां भगवती की आराधना हेतु नवरात्रि पर्व आते हैं जिनमें शारदीय व चैत्र नवरात्रि को प्रत्यक्ष और आषाढ़ व माघ महीने में गुप्त नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि अत्यंत विशिष्ट माने जाते हैं और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यधिक विशेष हैं।इस बार नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन की शुरुआत सोमवार यानि कल से हो रही है। नवरात्रि के प्रारम्भ में ही शुभ ग्रहों के चतुर्ग्रही योग के कारण इस बार नवरात्री हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले व कष्टनिवारक सिद्ध होंगें। 

शहर के प्रमुख ज्योतिष केंद्र वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख एवं ज्योतिर्विद स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने शारदीय नवरात्रि से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही अच्छे व बुरे समय का विश्लेषण किया जाता है। कुंडली के किसी एक घर में दो या दो से अधिक ग्रहों का होना एक अत्यंत विशिष्ट स्थिति को दर्शाता है, इस शारदीय नवरात्री दो या तीन नहीं बल्कि चार चार ग्रह एक साथ कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। नवरात्रि में देवी की सवारी को लेकर दिनों का अत्यंत महत्व है  नवरात्रि का पहला दिन सोमवार होने के कारण मां दुर्गा गज की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। जो कि अत्यधिक वर्षा का सूचक है जिससे चारों ओर न केवल हरियाली होगी साथ ही फसलों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और धन धान्य में वृद्धि होगी। 

स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने नवरात्रि के पूजन एवं कलश स्थापना मुहूर्त के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कल प्रातः 3:23 से प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ हो रही है जो कि 27 सितंबर दोपहर 3:08 पर समाप्त होगी अतः 26 सितंबर प्रातः 06:11 से 07:51 तक यानि 1 घंटा 40 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा वहीं अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:48 से दोपहर 12:36 तक लगभग 48 मिनट की अवधि तक रहेगा।

सर्वप्रथम ब्रह्म मुहूर्त स्नान कर मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि विधान से स्नान करवाकर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए,और सुंदर वस्त्र पहनाकर चुनरी ओढ़ाकर उनको एक चौकी पर स्थापित करें तत्पश्चात कलश स्थापना के लिए मिट्टी के कलश में गंगाजल लेकर उस पर कलावा बांधें व रोली से स्वस्तिक बनाकर कलश में दूर्वा, सुपारी, इत्र और अक्षत डालें। कलश पर अशोक या आम के पत्ते लगाकर नारियल को लाल कपड़े से बांधकर कलश पर रख दें। जहां कलश स्थापना करनी हो वहां बालू में जौ मिलाकर उसके ऊपर कलश स्थापना करनी चाहिए। उसके बाद  मां दुर्गा के दाहिने अखंड ज्योति स्थापित करनी चाहिए।

स्वामी जी के अनुसार अष्टमी नवमी तिथि की संधि पूजा का मुहूर्त दिन में 3:36 बजे से 4:24 बजे तक रहेगा, महानवमी तिथि का मान चार अक्टूबर मंगलवार को होगा। नवमी तिथि दिन में 1:32 बजे तक है इसके बाद दशमी तिथि का प्रवेश हो जाएगा। अत: विजयदशमी का पर्व भी चार अक्टूबर मंगलवार को ही मनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...