सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव की भक्ति के बिना राम जी की भक्ति प्राप्त नहीं होती: सतगुरु शरण महाराज 

 शिव की भक्ति के बिना राम जी की भक्ति प्राप्त नहीं होती: सतगुरु शरण महाराज 

सिकन्दराराऊ शिव की भक्ति के बिना राम जी की भक्ति प्राप्त नहीं होती। इसीलिए रामचरित मानस में राम जन्म के पूर्व शिव कथा का प्रसंग है। राम और रावण दोनों ही शिव के परम भक्त हैं, नंद बाबा भी शिव भक्त हैं क्योंकि भगवान शिव सुर, असुर, दानव, देवता सब को वरदान देते हैं, इसीलिए वे महादेव हैं।

  उक्त बातें ममता फार्म हाउस में चल रही श्री राम कथा में सतगुरु शरण महाराज जी ने तृतीय दिवस की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरहि पारा। कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही भवसागर से पार करने वाली वह नैया है, जिस पर बैठकर पापी मनुष्य भी भव से पार हो जाता है। सतयुग में यज्ञ, द्वापर में दान, त्रेता में तप की बड़ी महिमा थी । लेकिन इन सब में कलयुग की महिमा को बड़ा ही महान बताया गया है कि केवल भगवान नाम से ही इस कलिकाल में ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।

  कथा का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि रामचन्द्र जी का जन्म दशरथ का कुल चलाने या कौशल्या की गोद भरने को नहीं हुआ था। उन्हें तो दुष्टों का संहार और संतों की रक्षा के लिए अवतरित होना पड़ा। श्रीराम चाहते तो वे भी अन्य राज पुत्रों की तरह राजमहल में रहकर जीवनयापन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने तो धर्म की रक्षा के लिए सब सुखों को त्यागकर संतों और आम जनता के हित के लिए असुरों का संहार किया।     

    महाराज जी ने कहा कि प्रभु श्री राम के जन्म के समय योग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल। चर अरु अचर हर्ष जुत राम जनम सुख मूल। अर्थात जब भगवान का जन्म हुआ तो योग लग्न गृह वार और तिथि सभी अनुकूल हो गए, जड़ और चेतन सभी खुशी से भर गए, क्योंकि भगवान श्री राम का जन्म सुख का आधार है। अयोध्या में महाराजा दशरथ के यहां श्री राम अपने अंशों सहित अवतरित होते हैं। फिर गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों का नामकरण संस्कार होता है। 

 इस मौके पर शर्मिष्ठा देवी, ममता शर्मा, प्रभा दीक्षित, बीना शर्मा, रेनु दीक्षित, रीना शर्मा, रामश्री , ज्योति शिवानी, पूजा, राधा, रिकी , अनुष्का दीक्षित, भूमि शर्मा, चरु गुप्ता, रामा पांडे, उर्मिला कौशिक, राजू देवी, आकाश दीक्षित, बनबारी लाल शर्मा, रामकिशन दीक्षित, सतीश दुबे, अनिल शर्मा, पांडे जी, मुकेश शर्मा, दुर्गेश पचौरी, रिंकू शर्मा, मयंक उपाध्याय, चेतन शर्मा, भूपेन्द्र उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, सोनपाल  दीक्षित, गिरीश दीक्षित, श्रीनिवास शर्मा, सतीश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, हरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, अजित चौधरी, अनिल बघेल, अनिल शर्मा, सुधीर  ठाकुर आदि ने कथा रसपान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...