सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी है बौद्ध कथा : गुड़िया बौद्ध

सिकंदराराऊ।     गाँव लश्करगंज में कथावाचक गुडिया बौद्व के मुखारबिंद से बौद्ध कथा का आयोजन किया जा रहा है।बौद्ध कथा के छठवें दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा हाथरस के जिलाध्यक्ष मनोज यादव , महेश यादव संघर्षी प्रदेश महासचिव, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव, आनंद वर्मा एडवोकेट व राजकुमार सुशील ने आरती के साथ की। सभी ने मंच पर आकर पूज्या श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।   मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, महेश यादव संघर्षी प्रदेश महासचिव, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव का आयोजक राजकुमार सुशील ने भव्य स्वागत किया।      कथावाचिका गुडिया बौद्ध ने कहा कि बौद्ध कथाएं भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के जीवन और शिक्षाओं से जुड़ी कहानिया हैं। ये कथाऐं नैतिक शिक्षाओं, ज्ञान और करुणा के महत्व को दर्शाती हैं तथा लोगों को प्रेरणा देती हैं।  इस अवसर पर श्रीनिवास मुनीम जी, आनंद वर्मा, देवा बघेल, निरोतम सिंह यादव, सीताराम , सत्यप्रकाश अमीन , राजकुमार सिंह एडवोकेट, राजकुमार सुशील कातिब, देवेन्द्र कुमार संत, आकाश कुमार, जतिन कुम...

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

सिकंदराराऊ ।  नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करके रथ यात्रा का शुभारंभ किया भक्तों ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया और जयकारे लगाए। रथ यात्रा मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित इस्कॉन श्री बांके बिहारी मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों, बाजरों तथा मोहल्लों से होती हुई वापस मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई।  भक्तों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से भगवान का स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए।भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को रथ में विराजमान कर कस्बे में भ्रमण कराया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जे एस अस्थाना एवं कोतवाल विजय कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे ।भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिस मार्ग से रथ यात्रा निकली, वहां भक्तों ने फूल-मालाओं की वर्षा की। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद लोगों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। भक्त भजन-कीर्तन करते ...

भामाशाह की 479 वीं जयंती पर धूमधाम के साथ निकाली शोभायात्रा

  सिकंदराराऊ ।  शनिवार को भामाशाह की 479 वीं जयंती के मौके पर नगर में भामाशाह शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने फीता काटकर व भामाशाह बंधुओं के साथ भामाशाह की आरती उतार कर किया । शोभायात्रा पुरानी तहसील रोड से शुरू होकर मंडी गांधीगंज पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कानून व्यवस्था की कमान कोतवाल विजय कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज मनु यादव फोर्स के साथ संभाले हुए थे।  शनिवार की सुबह 8 बजे भामाशाह शोभायात्रा पुरानी तहसील रोड स्थित साईं स्कूल ड्रेस से शुरू होकर पुराना डाकखाना, नौरंगाबाद पश्चिमी, हुरमतगंज, घंटे वाला हलवाई, राठी चौराहा,तिराहा बाजार, नयागंज,जीटी रोड होती हुई  रोशनगंज से मंडी गांधीगंज स्थित  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई।  शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चे शामिल थे। शोभा यात्रा में भामाशाह की तस्वीर एवं फूलों वाली तोप आकर्षण का केंद्र बनी रही।शोभा यात्रा में मौजूद डीजे पर भामाशाह की गाथा के साथ-साथ भामाशाह के जोशीले गाने...

धूमधाम से मनाई सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर की वर्षगांठ

  सिकंदराराऊ।    नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर की वर्षगांठ शनिवार को धूमधाम से मनाई गई । मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया, हवन यज्ञ, पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरा मंदिर दुधिया रोशनी से जगमगा उठा। प्रातः माता का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ माता रानी के श्रृंगार दर्शन किए। शिव परिवार का भी रुद्राभिषेक किया गया नगर की महिला संकीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया  नगर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष दीक्षित के पावन सानिध्य में हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ जिसमें आहुतियां देकर माता रानी के भक्तों ने जनकल्याण व संपूर्ण विश्व में मंगल और खुशहाली की कामना की। हवन के उपरांत कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजकों द्वारा मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले अनुष्ठान व कार्यक्रमों को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं । इस अवसर पर मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। मंदिर प्रांगण में रंग बिरंगी रोशनी की गई। सम्पूर्ण मंदिर प्...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना हाथरस गेट के समाधान दिवस में सुनीं लोगों की फरियाद

हाथरस।  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट पर 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना  तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नगर  योगेन्द्र कृष्ण नरायन, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।  इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधी...

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ओएनडीएलएस पोर्टल तथा अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर ड्रग कंट्रोलर से मिला

सिकंदराराऊ अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने ओएनडीएलएस पोर्टल तथा अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर ड्रग कंट्रोलर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया।  ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ब्रांच लाईसैंस अप्लाई और गोडाऊन अप्लाई नही हो रहे हैं। फाईल मूवमेंट का पता नही चल पा रहा है कि फाईल अभी किस अधिकारी के पास है और उसने उस पर क्या एक्शन अपने अधीनस्थ अधिकारी को फाईल को भेजा गया। पोर्टल में पूर्व मे जारी लाईसैंस का रिकार्ड माइग्रेट करने का कोई भी आप्शन नही है जिस वजह से पूर्व मे जारी लाईसैंस का रिकार्ड लाईसैंस होल्डर को डालना पड रहा है और जिसको सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा पुनः सत्यापित करना पड रहा है जो कि लाईसैंस होल्डर और सम्बन्धित अधिकारी के लिये अतिभार है जो कि शासन द्वारा कराया जाना चाहिए था ऐसा पूर्व मे भी हुआ है। जब निवेशमित्र पोर्टल आया तो एफ़एसडीए यूपी पोर्टल के सभी निर्गत लाईसैंस की जानकारी को निवेशमित्र पोर्टल पर माइग्रेट करने का प्राविधान था। औषधि निरीक्षक और सहायक औषधि आयुक्त के द्वारा किसी भी आवेदन पर लगाई गयी रिपोर्ट को देखने का प्रावधान होना चाहिये यदि यह आवे...

तहसील सदर के सामने युक्ति की हत्या के एक लाख रुपये के इनामिया आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, चोरी की रिवाल्वर बरामद

हाथरस।   एसओजी व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत तहसील सदर के सामने एक युवती की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना के अभियोग में वांछित एक लाख रुपए  का इनामिया मुख्य अभियुक्त गुलशन उर्फ लुक्का से हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में इनामिया अभियुक्त गुलशन उर्फ लुक्का के दोनो पैरों मे गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाईसेंसी रिवाल्वर (चोरी की), जिंदा व खोखा कारतूस व एक मोटरसाईकिल बरामद  की है।मुठभेड के दौरान आरक्षी  प्रिन्स कुमार घायल हो गए।  अवगत कराना है कि गत 14 जून को वादी राकेश कुमार शर्मा पुत्र टोडीराम शर्मा निवासी तहसील सदर अलीगढ़ रोड थाना हाथरस गेट  द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वादी की पत्नी अपनी पुत्री के साथ सासनी बाजार से वापस घर आ रही थी तभी रास्ते में तहसील सदर के सामने बुलट मोटरसाईकिल सवार वादी की बहू के परिचित अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी । जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त...

बेमेल विवाह घालमेल आरती, आह आह भूल रहे संस्कार भारती

हाथरस।  संस्कार भारती की एक आवश्यक बैठक एव कवि गोष्ठी आशुकवि अनिल बौहरे के रुई की मंडी स्थित जवाहर भवन आवास पर वरिष्ठ कवि श्याम बाबू चिंतन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया।  बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्कार भारती के संरक्षक आशु कवि अनिल बौहरे ने कहा कि संस्कार भारती जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार पूर्ण कर आगे कार्यक्रमों को आयोजित करने की रणनीति तैयार करेगी।  इस मौके पर संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय की ताई के निधन पर उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर एक कवि गोष्ठी भी आयोजित की गई। कवि गोष्ठी में आशु कवि अनिल बौहरे ने "बेमेल विवाह घालमेल आरती, आह आह भूल रहे संस्कार भारती", ।  प्रभुदयाल दीक्षित ने "मां चन्दा मां चांदनी, मां सूरज मां धुप, मां जननी मां है गुरु मां ईश्वर का रूप", ।  पूरन सागर ने "आइये किसी की बेवजह मुस्कराने की वजह बने",।  पंडित हाथरसी ने "ब्याह हमारौ भयो एक इंग्लिश मैम से", ।  सोनाली वार्ष्णेय ने "जिंदगी में उम्मीद की खिड़की को खुला रखिये, उलझनों ...

21 दिन से लापता 14 वर्षीय किशोर का नहीं लगा सुराग ,परिजन परेशान

सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर निवासी 14 वर्षीय एक किशोर 21 दिन से लापता है जिसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।   शिशुपाल पुत्र समर सिंह निवासी गांव लिहा आलमपुर कोतवाली सिकंदराराऊ ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गत 5 जून को सुबह 8:00 बजे उसका पुत्र विकास उम्र लगभग 14 वर्ष घर से बिना बताए साइकिल लेकर कहीं चला गया जो कि काफी देर बाद तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने विकास को सभी संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया। परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका। लापता किशोर के चले जाने से परिजन खासे परेशान हैं। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर पुत्र को तलाशने की गुहार लगाई है। @samachar24news

28 जून को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी सिद्धपीठ पथवारी माता मंदिर की वर्षगांठ

सिकंदराराऊ।    नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर की वर्षगांठ 28 जून दिन शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर में फूल बंगला सजाया जाएगा, हवन यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत धर्मेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 28 जून को सुबह 7 बजे से नगर के विद्वान ज्योतिष आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित के पावन सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन होगा जिसमें आहुतियां देकर माता रानी के भक्त जनकल्याण की कामना करेंगे। हवन के उपरांत संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न होगा। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा । आयोजकों द्वारा मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले अनुष्ठान व कार्यक्रमों को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर मंदिर में भव्य फूल बंगला भी सजाया जाएगा। माता मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर, मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना शुरू हो जाएगा, और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद वित...

ईश्वर की भक्ति करने से होता है मनुष्य का कल्याण : पप्पू शास्त्री

  सिकंदराराऊ।  अगसौली ग्राम पंचायत में बांसबाली माता जी के मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक पप्पू शास्री ने कहा कि अंतिम दिन की भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलाने में सहायक होती है। जिन लोगों के जीवन में भागवत कथा का समावेश नहीं होता, उनके जीवन में कोई न कोई विघ्न अवश्य आता है। ऐसे व्यक्तियों को मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्तर पर कमजोर बना देती है,अपने धर्म में रहकर जीना और उसी में प्राण त्याग देना गौरव की बात है।    अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव, प्रांतीय महासचिव महेश यादव संघर्षी, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान जिला पंचायत सदस्य, शिक्षक अम्बरीष कुमार यादव, अशोक यादव प्रधान कचौरा, सुरेन्द्र यादव मण्डल अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, श्रीनिवास मुनीम जी, समीर यादव एडवोकट, देवेश यादव, राजेश यादव प्रबन्धक ने कथावाचक पप्पू शास्त्री को राधा कृष्ण का छविचित्र, पटका व माल्यार्पण कर सम्मान किया एवं सभी अतिथियों का आयोजकों ने स्...

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चाड कर लिया भाग

हाथरस।  रक्तदान मानवता की बहुत बडी पहचान है । रक्तदानी अनजान व्यक्ति को भी रक्त देकर मानवता का रिश्ता कायम कर लेते हैं।         एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में और पूर्व प्रधान अजीतपुर गोपाल सिंह के सानिध्य में पहली बार ग्रामपंचायत में लगे रक्तदान शिविर में महिला, पुरुष, युवाओं ने बडे ही उत्साह और हर्षोल्लास से भाग लिया। सभी ग्रुपों का 40 युनिट रक्त एकत्रित हुआ।  राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि ग्रामपंचायत में रक्तदान के लिए ऐसा उत्साह पहली बार देखने को मिला है। यहां के सभी रक्तदानी बहुत उत्साहित हैं। रक्तदान मानवता की अनूठी मिसाल है जो लोगों को जीवनदान देता है। रक्तदानियों ने लाखों लोगों को जीवनदान दिया है। ऐसे रक्तदानियों को हमारा सल्यूट है।          शिविर के मुख्य आयोजनकर्ता गोपाल सिंह ने कहा कि हमारी दिली इच्छा थी कि हमारी ग्रामपंचायत में भी रक्तदान शिविर लगे और यहां के लोग भी रक्तदान करें । हम लोग तो  समय समय पर रक्तदान करते रहे हैं। एडीएचआर के माध्यम से यह शिविर लगा और लोगों ने उम्म...

विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना एएचटी(मानव तस्करी रोधी) जनपद हाथरस की मासिक समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित डीटीयू सभागार कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SPO अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी  , विवेचक के समक्ष आ रही समस्याओं, पीडिता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशामुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, मानव तस्करी, किशोरों के अधिकारों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुये नवीनतम संशोधान, नारी शक्ति, पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घण्टे के अन्दर CWC को सूचित करना, पोक्सो के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा निर्देश का पालन, जे जे एक्ट के अन्तर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी सादे वस्त्र में आने, जेजे एक्ट की धारा 24, पोक्सो तथा जुबेनाइल से सम्बन्धित अभियोगो में प्रेस विज्ञप्ति देते समय पीडिता, ब...

जनपद के समस्त थानों पर आगामी त्यौहार के दृष्टिगत किया गया पीस कमेटी का आयोजन

    हाथरस।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आगामी मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी व  क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानो पर आगामी त्यौहार के दृष्टिगत ताजियादारों, मुस्लिम धर्मगुरूओं व गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान ताजियादार, मुस्लिम धर्मगुरू व सम्भ्रान्त व गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे ।  मीटिंग के दौरान उपस्थित ताजियादारों, धर्मगुरूओं व गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनकर सभी से फीडबैक लिया तथा आगामी मोहर्रम त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आवाहन किया तथा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाया जाए व कोई नई परम्परा न डाली जाए ।  मीटिंग में उपस्थित लोगों को त्यौहारों के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु बताया गया । इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि मोहर्रम त्यौहार के दौर...

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव व जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव ने भागवत कथा के दौरान की पूजा अर्चना

सिकंदराराऊ। गौरीशंकर हिंदू इण्टर कालेज में कथावाचक पूज्य श्री आचार्य हरेन्द्र प्रसाद जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा हाथरस के जिलाध्यक्ष मनोज यादव , जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव,  प्रदेश सचिव युवा समीर यादव एडवोकेट व सुखवीर ने आरती के साथ की।  कथा के चतुर्थ दिवस पर सभी ने मंच पर आकर पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।   मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव व जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव का आयोजक राजपाल यादव, समीर यादव एडवोकेट, सुखवीर सिंह यादव ने पगडी बांधकर भव्य सम्मान किया।      कथावाचक आचार्य हरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि भागवत कथा सुनकर तमाम कुरीतियों का त्याग किया जा सकता है। अगर समाज से कुरीतियां दूर हो जाएं तो उस समाज का उत्थान हो सकता है ।    भागवत कथा में परीक्षित राजपाल सिह यादव, यज्ञपति किशन सिंह,  श्रीनिवास मुनीम जी, समीर यादव एडवोकेट, सुखवीर सिंह यादव, मनोज यादव , गोपाल यादव, कुलदीप ...

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वन विभाग ने आयोजित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

  सिकंदराराऊ।  माँ भारती के महान सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, उत्कृष्ट शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वन विभाग द्वारा सिकंदराराऊ रेंज में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीरेन्द्र सिंह राणा ने सहभागिता कर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन में अपना योगदान देने का आह्वान किया। बृक्षारोपण कार्यक्रम में सिकंदराराऊ के रेंजर दिलीप कुमार, मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष,  गिरीश मोहन गुप्ता, नितिन पुंढीर, कमलेश शर्मा, नीलम माहेश्वरी,  प्रवीण वार्ष्णेय, निर्मल दास,  सचिन दीक्षित, अभितेश राजाजी, वैभव वार्ष्णेय, मीना माहेश्वरी, कुंजविहारी वर्मा, जितेंद्र राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। @samachar24news

पुरदिलनगर के दिनेश शर्मा स्नेही ने किए पैदल जाकर माँ वैष्णो देवी के दर्शन

पुरदिलनगर।  कस्बा पुरदिलनगर निवासी दिनेश शर्मा स्नेही ने  मजबूत इच्छा शक्ति का प्रमाण देते हुए 32 दिन में पदयात्रा करके मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। 21 मई को अपने गाँव पुरदिल नगर से माँ का ऐसा दीवाना जो, पैदल ही लगभग 900 किमी की पदयात्रा द्वारा  माँ के दर्शन करने निकल पड़ा।  आज  32 दिन बाद धूप, भूख, थकान, अपमान, तिरस्कार, वीरान जंगल,  नदी नालों व जंगली जानवरों के भय को चीरते हुए एक भिक्षुक की तरह अपने पास एक अन्न का दाना व एक रुपए पास न रखने का प्रण लिए हुए, उन्होंने जम्मू कटरा में माँ वैष्णों देवी के दर्शन कर क्षेत्र वासियों का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया । क्षेत्र में शायद ही पहले व्यक्ति के रुप एक मिसाल पेश कर दी, इतनी दूर लगभग 900 किमी पैदल जाकर किसी ने कोई यात्रा की हो । समाचार 24 से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस यात्रा को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश,  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,  हिमाचल प्रदेश,  व जम्मू राज्यों से गुजरना पड़ा। इस यात्रा को पूर्ण कराने में माता रानी के साथ-साथ परिवार, मित्र व क्षेत्र के जो लोग काम के लिए जहां- जहां वसे हुए...

भाजपाइयों ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

  सिकंदराराऊ।  भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह चौहान के आवास पर भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई ।  श्रद्धांजलि देने वालों में ब्रजेश सिंह चौहान, नीरज वैश्य, राज वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, नीलम माहेश्वरी, प्रिंस ठाकुर, राजा ठाकुर, बाले गुप्ता, राहुल गुप्ता, राघव वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे। @samachar24news

भगवान श्री कृष्ण ने गोकुलवासियों को इन्द्रदेव के क्रोध से बचाया था : पप्पू शास्त्री

सिकंदराराऊ।  बांसबाली माता मंदिर ढाबर,अगसौली पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस की शुरुआत महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लि.अगसौली, आयोजक रामप्रकाश यादव, शिक्षक अम्बरीष यादव, अशोक यादव प्रधान कचौरा, अवनीश कुमार ने आरती के साथ की।     इस अवसर पर कथावाचक पूज्य श्री पप्पू शास्त्री जी का साफा,राधा कृष्ण का छविचित्र, पटका से स्वागत  किया।     कथावाचक पप्पू शास्त्री जी ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के जीवन में प्रेम, भाईचारा व स्नेह का संचार करते है भगवान अपने भक्तों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते, और उनके हर कार्य में प्रेम और करुणा निहित होती है।  कथावाचक पूज्य श्री पप्पू शास्त्री जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोकुलवासियों को इन्द्रदेव के क्रोध से बचाया था। इन्द्रदेव ने गोकुलवासियों पर मूसलाधार बारिश की थी, लेकिन भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी को सुरक्षित किया। इस लीला से यह संदेश मिलता है कि भगवान अपनी शक्ति से किसी भी संकट से अपने भक्तों को उबार सकते हैं। गोवर्धन पूजा भगवान की शक्ति, उनकी क...

पुलिस अधीक्षक ने किया चंदपा थाने में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना चन्दपा जनपद हाथरस परिसर में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का रिबन काटकर उद्घाटन तथा सीसीटीएनएस कक्ष व पुस्तकालय का जीर्णोद्धार किया गया ।  महिला हेल्प डेस्क पर 24/7 घण्टे महिला आरक्षी की ड्यूटी रहती है। जिससे क्षेत्र की महिलाए अपनी किसी भी समस्या अथवा शिकायतों  को  बिना झिझक के दर्ज करा सकती है। आधुनिक सीसीटीएनएस कक्ष के माध्यम से पुलिस थाने प्रथम सूचना रिपोर्ट, आरोप पत्र, अन्तिम पत्र आदि ऑनलाईन किये जाने वाले कार्यों में सुगमता मिलेगी तथा क्षेत्र के बच्चों, बच्चियों के लिए बनी पुस्तकालय का जीर्णोद्वार कराते हुए सभी प्रकार की पुस्तके उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बच्चे, बच्चियां किसी भी प्रकार की तैयारियां पुस्तकालय में रहकर कर सकते हैं।  इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन  रामप्रवेश राय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, अपराध श्यामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित पाठक,  प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा व थाना चन्दपा के अधिकारी व कर्मचारीगण आदि  मौजूद रहे । @samachar24news

हाथरस जिले में 15 दिवसीय वाहन चेकिंग के तहत 398 वाहनों के किए चालान

  हाथरस।  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाकर ओवर लोड, ड्रिंक एंड ड्राइव , बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, दोष पूर्ण नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड आदि की चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान कुल 6,02,500 रुपये के 398 चालान किये गये । साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी ।  अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में आगरा जोन में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि के रूप में राष्ट्रीय क्षति को रोकने के लिए जन सामान्य में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 17 जून से 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है ।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद में दुर्घटना संभावित स्थानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों, वाहनों मे अनुमानिक संख्या से...

महिला ने सीएचसी ले जाते समय एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

  सिकंदराराऊ।   क्षेत्र के गांव नगला भूड निवासी एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय एंबुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया। जिसका प्रसव ईएमटी एवं पायलट द्वारा कराया गया ।  गांव नगला भूड निवासी शकुंतला पत्नी सुनील कुमार को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को कॉल की। थोड़ी ही देर में सिकंदराराऊ सीएचसी की एंबुलेंस संख्या वीपी 32 एफ जी 2761 पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने पर ड्यूटी पर तैनात ईएमटी संजेश कुमार व  पायलट बंटी सिंह ने एंबुलेंस सड़क किनारे खडी़ की। एंबुलेंस में ही उनका सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने प्रसव के दौरान एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई गई है। @samachar24news

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य 25 जून को हाथरस में करेंगी महिला जनसुनवाई

हाथरस।   सदस्य सचिव उ०प्र० राज्य महिला आयोग मानवाधिकार भवन (तृतीय तल) गोमती नगर, लखनऊ के पत्र दिनांक 20.06.2025 के क्रम में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु महिला जनसुनवाई , समीक्षा बैठक 25 जून को प्रातः 11:00 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्या  श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में की जानी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि दिनांक 25 जून को प्रातः 11:00 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस  में आहूत जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होने का कष्ट करें, जिससे त्वरित न्याय दिलाये जाने में नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। @samachar24news

अगले 2-3 दिन जनपद में वर्षा होने की सम्भावना

  हाथरस।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ केन्द्र के नवीन बुलेटिन के क्रम में प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा ने अवगत कराया है कि  22 से 25 जून तक जनपद में ऑरेंज अलर्ट है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही बिजली के साथ गरज के साथ तीव्र से अत्यंत तीव्र अलग-अलग स्थानों पर हवाएं चलने की संभावना है। ऐसी स्थिति में आम जनमानस से अपील है कि कृपया भारी वर्षा, वज्रपात के दौरान सावधानियां अपनाऐं।रेडियो, टेलीविजन , सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें। पुराने जर्जर भवनों कच्ची दीवारों से सावधान रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। विद्युत तार , विद्युत पोल , पेडों के नीचे अथवा आसपास न खड़े हों। यदि खेतों में पहले से ही कटी फसल रखी हो तो सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें।कृषक वर्षा के दौरान खेतों पर न जाएं। पशुओं को बारिश में बचाने हेतु सुरक्षित स्थान पर बांधे। किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टो...

आबकारी टीम ने किया देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण

  हाथरस।  अवैध शराब निर्माण, बिक्री , परिवहन , भंडारण, अपमिश्रण, ओवर रेटिंग के विशेष प्रवर्तन अभियान  के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस  के नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत लाडपुर रोड, थाना हाथरस गेट अंतर्गत मंडी समिति, टुकसान  आदि क्षेत्र की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया ।  इसके अतिरिक्त लाडपुर रोड स्थित बजरंग ढाबे  की सघन तलाशी भी ली गई तथा ढाबा संचालक को भी कड़ी चेतावनी दी गई कि अपने परिसर में मदिरापान न होने दें अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर मय स्टॉफ  उपस्थित रहे। @samachar24news

किसान पर फायरिंग करने वाले कोल्ड स्टोरेज मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस।  ठंड में रखे किसान के आलू बेचने और और विरोध करने पर किसान के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव जींद पट्टी विसाना निवासी कोल्ड स्टोर मालिक ओमपाल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  अवगत करा दें कि 19 मई को छैलबिहारी निवासी रोहई थाना चन्दपा ने यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके करीब 4 लाख 90 हजार रुपए और आलू के पैकिट कोल्ड में रखे थे। आरोप है कि उनके आलू के पैकिट बिना सूचना के बेच दिए ओर जब पैसे मांगने पर उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इस मामले को लेकर किसानों ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी किया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने चन्दपा कोतवाल को तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मालिक पर धोखाधड़ी और जान लेवा हमले का मामला दर्ज किया था।  आरोपी कोल्ड स्टोरेज मालिक ओमपाल सिंह मूल रूप से जिंद पट्टी विसाना थाना चन्दपा का रहने वाला है जो फिलहाल सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव कालोनी भट्टा वाली गली में रहता है। कोतवाली च...

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स की पहल पर महिला मरीज को श्याम सुंदर शर्मा ने दिया रेयर ग्रुप का रक्त

हाथरस ।   एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स की जीवन बचाने की मुहिम जारी है । आज एक महिला को सबसे रेयर ग्रुप एबी नेगेटिव रक्त की बहुत आवश्यकता थी। परिजन रक्त की व्यवस्था के लिए बहुत भागदौड़ कर रहे थे और महिला की डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। रेयर ग्रुप का रक्त नहीं मिल पा रहा था।  रक्त आपूर्ति के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के पास फोन आया और वह रक्त की व्यवस्था में लग गये। बहुत ही रेयर ग्रुप एबी नेगेटिव के रक्तवीर श्याम सुंदर शर्मा( बंटी भईया ) को फोन किया। योगिनी एकादशी का व्रत होने के बाबजूद भी बंटी भईया इस ईश्वरीय कार्य के लिए सहज तैयार हो गये और साथ ही चल दिये। ब्लड बैंक पहुंच कर बंटी भईया ने रक्तदान किया और कहा कि एडीएचआर के माध्यम से हमें भी ईश्वरीय कार्य करने का मौका मिलता है और आज योगिनी एकादशी के दिन ऐसा ईश्वरीय कार्य होना ही हम ईश्वर की कृपा मानते हैं और भविष्य में भी समय-समय पर इस रक्तदान जैसे ईश्वरीय कार्य को करते रहेंगे। वहां मौजूद परिजनों ने बंटी भईया का बहुत बहुत आभार प्रकट किया ।     जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया ने कहा कि एडीएचआर...

धर्म का आचरण करने से मिलती है जीवन में सुख शांति: आचार्य

सिकंदराराऊ।  गौरीशंकर हिंदू इंटर कालेज में कथावाचक पूज्य श्री आचार्य हरेन्द्र प्रसाद जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उ.प्र.के प्रदेश महासचिव महेश यादव संघर्षी, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव युवा समीर यादव एडवोकेट व देवा बघेल ने आरती के साथ की ।  कथा के द्वितीय दिवस पर सभी ने मंच पर आकर पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।   मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव महेश यादव संघर्षी व जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव का आयोजक राजपाल यादव, समीर यादव एडवोकेट, सुखवीर सिंह यादव ने पगडी बांधकर भव्य स्वागत सम्मान किया।      कथावाचक आचार्य हरेन्द्र प्रसाद   ने कथा कहते हुए कहा कि शरीर का स्वस्थ होना परम आवश्यक है। क्योकि अगर शरीर स्वस्थ नहीं होगा तो आपका अध्यात्मिक उद्देश्य हो या आर्थिक उद्देश्य हो तो उसे अस्वस्थ शरीर के साथ पूर्ण करने में आप असफल होंगे। प्रत्येक उद्देश्य में सफल होने के लिए शरीर स्वस्थ होन...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग शिविर का आयोजन

सिकंदराराऊ।  योग दिवस पर जगह जगह योगा के कार्यक्रम आयोजित किये गए। 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योग दिवस मनाया गया।इसी के अंतर्गत सिकंदराराऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओ ने योग किया। रोहित दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं को योग अभ्यास कराया। योग शिविर में निर्मल दास, अभितेश राजाजी, बृजमोहन गुप्ता, मनोज शर्मा , ईश्वर चंद्र, सुनील यादव, नागेंद्र पचौरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। @samachar24news

योग स्वस्थ शरीर और संतुलित मन का आधार है : देवेंद्र राघव

  सिकंदराराऊ।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कचौरा में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश चौहान, भाजपा नेता एवं प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र सिंह राघव, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, मंडल अध्यक्ष अगसौली, जितेंद्र राजपूत आदि ने प्रमुख रूप से योग कार्यक्रम में भाग लिया।  आयुर्वेद दवा व्यवसायी देवेंद्र राघव ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर और संतुलित मन का आधार है। भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज पूरी दुनिया योगमय हो रही है। @samachar24news

एटा जा रहे मोपेड सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, परिवार में मातम

सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजीदपुर निवासी एक युवक की गुरुवार की रात्रि एटा जाते समय थाना पिलुआ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई । पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो हाहाकार मच गया ।  अर्जुन सिंह उर्फ टाइगर उम्र 42 वर्ष पुत्र सूरजपाल सिंह कश्यप निवासी गांव बाजीदपुर गांव में ही मोमोज बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मोमोज की मशीन खराब हो गई थी जिसे सही कराने के लिए वह मिस्त्री को बुलाने मोपेड द्वारा एटा जा रहा था। जैसे ही एटा रोड पर वह पिलुआ थाने के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी जिससे अर्जुन सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु एटा ले जाया गया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन एटा रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव गांव बाजीदपुर लाया गया तो परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। @samachar24news

नलकूप से चोरी के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को भेजा जेल

हाथरस। थाना हसायन पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरपुर स्थित नलकूप से हुई चोरी की घटना में दो अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से चोरी किये गये पम्प सैट का तार बरामद हुआ है।  अवगत कराना है कि 8 मई 2025 को कृष्णगोपाल पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम शेरपुर थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी कि वह नलकूप संख्या 1415.G. ग्राम शेरपुर में नलकूप चालक के पद पर कार्यरत हूँ । अज्ञात चोरों ने नलकूप का ताला तोडकर मरम्मत हेतु रखे समर्सेबल पम्प सैट तार आदि को चोरी कर लिया है । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था ।   पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना का सफल अनावरण करने व घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को निर्देशित किया था। जिसके क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो चोरों शिवराज पुत्र राजेन्द्र निवासी खिटौली थाना हसायन जनपद हाथरस एवं सोहिल पुत्र इस्लाम निवासी मौहल्ला कोलियान कस्वा व थाना हसायन जनपद हाथरस को खिटौली ...

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण , एक चोर गिरफ्तार

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर को  गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से चोरी  हुआ एक लैपटॉप बरामद बरामद हुआ है।   अवगत कराना है कि दिनांक 18 फरवरी को आलोक प्रताप श्रीवास्तव निवासी खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ने थाना हाथरस गेट पर पर सूचना दी कि दिनांक 17 फरवरी 2025 को अभियुक्त संजय नागर पुत्र मोर मुकुट, निवासी सीयल खेडा नई बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस हाल निवासी जागेश्वर स्कूल के पास विधापति नगर थाना कोतवाली नगर जनपद हाथऱस ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय से 01 लेपटॉप  चोरी कर लिया है। जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था ।   पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करने व घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया गया था | जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा घटना का अनावरण ...

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

सिकंदराराऊ।   ग्राम पंचायत अगसौली में स्थित बांसबाली माता मंदिर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ के  अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। शिक्षक अम्बरीष यादव ढाबर ने इस भव्य कलश यात्रा में पधारने पर सभी माता बहनों का आभार प्रकट किया।    भागवत कथा के आयोजक अम्बरीष कुमार यादव शिक्षक ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से श्रीमद भागवत सप्ताह के कथावाचक पप्पू शास्त्री जी के मुखारविन्दु से प्रारम्भ होगी।   इस भव्य कलश यात्रा में प्रमुख रुप से वेदराम सिंह पुजारी, महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली, अखिलेश शास्त्री, सुरेन्द्र सिंह यादव, अशोक यादव प्रधान कचौरा, राजेश यादव प्रबन्धक, रिंकू यादव, आदित्य कुमार, हिमांशु, दिवाकर यादव, रामप्रकाश यादव, अवनीश कुमार, पवन यादव, देवेश यादव, सौभी कुमार, मनवीर बीडीसी, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार शिक्षक, राजेश कुमार, शिशुपाल सिंह, राय सिंह, डा.राहुल कुमार, जयप्रकाश यादव, संदीप कुमार, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। @samachar24news

सादाबाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में वारंटियों, एनडब्लू, वांछित, पुरुस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में थाना सादाबाद पुलिस ने 9 वारंटी अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वारंटी, वांछित, एनबीडब्लू, पुरूस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा 9 वारंटी अभियुक्तों मंगीलाल पुत्र गोतीलाल निवासी नगला छीतर थाना सादाबाद,  विकास पुत्र श्रीनिवास निवासी गुरसौटी थाना सादाबाद,  सियाराम पुत्र लालाराम निवासी गीगला थाना सादाबाद, सोनू पुत्र मोहर सिंह निवासी गीगला थाना सादाबाद ,  महेश पुत्र चन्द्रपाल निवासी नगला छीतर थाना सादाबाद , चन्द्रपाल पुत्र होती लाल निवासी नगला छीतर थाना सादाबाद एवं 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है । @samachar24new...