हसायन क्षेत्र के गांव किला नगरिया पट्टी देवरी में गत रात्रि चोरों ने घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से उनकी बैटरियां चोरी कर लीं । जब ग्रामीणों ने सुबह ट्रैक्टरों को देखा तो सामान खुला पड़ा था तथा दो ट्रैक्टरों से बैटरियां गायब थी । ट्रैक्टर स्वामी प्रमोद कुमार और रवेंद्र कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी तथा थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र में कुछ महीने पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं , लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है , जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं ।
ट्रैक्टर स्वामियों ने पुलिस से मांग की है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें