थाना हाथरस गेट पुलिस ने थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से चोरी हुआ एक लैपटॉप बरामद बरामद हुआ है।
अवगत कराना है कि दिनांक 18 फरवरी को आलोक प्रताप श्रीवास्तव निवासी खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ने थाना हाथरस गेट पर पर सूचना दी कि दिनांक 17 फरवरी 2025 को अभियुक्त संजय नागर पुत्र मोर मुकुट, निवासी सीयल खेडा नई बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस हाल निवासी जागेश्वर स्कूल के पास विधापति नगर थाना कोतवाली नगर जनपद हाथऱस ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय से 01 लेपटॉप चोरी कर लिया है। जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करने व घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया गया था | जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए सूचना पर कार्यवाही करते हुए रमनपुर रोड पुस्तकालय के पास से एक अभियुक्त संजय नागर पुत्र स्व0 मोर मुकुट निवासी सीयल खेडा नई बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस हाल निवासी जागेश्वर स्कूल के पास विधापति नगर थाना कोतवाली नगर जनपद हाथऱस
को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक लेपटॉप बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें