सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 में जनपद हाथरस से नवनियुक्त अभ्यर्थियों नियुक्त पत्र प्राप्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने किया लखनऊ रवाना

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 में जनपद हाथरस से नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्राप्त करने हेतु लखनऊ जाने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाईन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया, तत्पश्चात सभी अभ्यर्थियों को खाना खिलाकर बसों में बैठाकर हरी झंडी दिखाकर सकुशल रवाना किया गया ।

  आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती – 2023 (60,244 पदों पर) के सभी चरणों में अर्ह पाये गये नव-चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कमिश्नरेट लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे ।   

शनिवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा शासन की मंशानुरूप जनपद हाथरस से पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती – 2023 में नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्राप्त करने हेतु लखनऊ जाने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाईन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में कार्यक्रम आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया । 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्यामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी लाईन राम प्रवेश राय, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, नव चयनित अभ्यर्थियों के साथ जाने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण एवं जनपद हाथरस के अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे । 

पुलिस अधीक्षक नव नियुक्त सभी अभ्यर्थियों को देश के सबसे बडे पुलिस बल उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने पर बधाई दी गई तथा बताया गया कि आप सभी एक अनुशासित बल उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन रहे हो, जिसका नियुक्त पत्र प्राप्त करने हेतु कमिश्नरेट लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में जाना है । आप सभी लोग जाने और वापस आने की यात्रा के दौरान अनुशासन में रहें आप सभी के साथ जा रहे अधिकारियों के आदेश का पालन करें । सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी प्रतिक्रिया ना दें जिससे आपके जनपद की छवि धूमिल हो । साथ ही बताया गया कि आप सभी के लिए कमिश्नरेट कानपुर में रात्रि विश्राम एवं खाने-पीने की व्यवस्था की गई है, सम्पूर्ण यात्रा के दौरान सभी अभ्यर्थी अच्छे व्यवहार का परिचय दें । यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी के सम्बन्ध में आपने बस के प्रभारी अथवा मुख्य प्रभारी अधिकारी क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह को अवगत करायें । 

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक को रवाना किया गया है तथा जनपद हाथरस से नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम में सकुशल ले जाने एवं वापस लाने हेतु  प्रभारी अधिकारी के रूप में 1 क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह व  प्रत्येक बस में 1 उपनिरीक्षक, 1 हेड कांस्टेबल, कान्सटेबल व 1 सहायक कान्सटेबल की ड्यूटी लगाई गई है  तथा आकस्मिक स्थिति के लिए 1 बस को पुलिस लाईन में रिजर्व किया गया है ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा नव नियुक्त सभी अभ्यर्थियों को खाना खिलाया गया । तत्पश्चात सभी 931 अभ्यर्थियों को 22 बसों से बैठाकर हरी झण्डी दिखाकर सकुशल रवाना किया गया ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...