विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब जनहितकारी व कल्याणकारी 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा अगसौली मंडल द्वारा बाजीदपुर कस्बा के गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अगसोली भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने की। 11 साल के कार्यकाल की मुख्य बातें मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताई गईं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयपाल सिंह चौहान, हरी सिंह पुंडीर, उमाशंकर गुप्ता ,वीरेश पुंडीर, सुधीर पुंडीर ,जितेंद्र राजपूत ,योगेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें