सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हसायन पुलिस ने किया थ्रेसर चोरी की घटना का खुलासा, एक चोर गिरफ्तार

हाथरस। 

थाना हसायन पुलिस ने थाना हसायन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भैकुरी से थ्रेसर चोरी की घटना का सफल अनावरण मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी का 1 थ्रेसर व घटना मे प्रयुक्त 1 ट्रैक्टर बरामद किया है। 

बता दें कि दिनांक 11.06.2025 को पवन कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासी भैंकुरी थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी कि दिनांक 11.06.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने प्राथमिक पाठशाला ग्राम भैंकुरी से एक थ्रेसर चोरी कर लिया है। जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था । 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करने व घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को निर्देशित किया गया था | जिसके क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए गोपालपुर मोड से एक चोर अनुराग पुत्र जितेन्द्र निवासी ग्राम नगला नत्थू थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से चोरी की चोरी की गयी एक थ्रेसर व घटना मे प्रयुक्त एक ट्रैक्टर स्वराज 855 बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ