विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना एएचटी(मानव तस्करी रोधी) जनपद हाथरस की मासिक समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित डीटीयू सभागार कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SPO अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी , विवेचक के समक्ष आ रही समस्याओं, पीडिता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशामुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, मानव तस्करी, किशोरों के अधिकारों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुये नवीनतम संशोधान, नारी शक्ति, पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घण्टे के अन्दर CWC को सूचित करना, पोक्सो के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा निर्देश का पालन, जे जे एक्ट के अन्तर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी सादे वस्त्र में आने, जेजे एक्ट की धारा 24, पोक्सो तथा जुबेनाइल से सम्बन्धित अभियोगो में प्रेस विज्ञप्ति देते समय पीडिता, बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाये आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।
उक्त कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्यामवीर सिंह, भानु प्रताप सिंह सीडब्ल्यूसी सदस्य, डा ललित प्रताप सिंह स्वास्थ्य विभाग, हरि मोहन शर्मा जेजे बोर्ड, प्रेम सिंह श्रम विभाग व प्रभारी तेजवीर सिंह, हैड कांस्टेबल सत्यजीत सिंह, महिला हैड आरक्षी खुशबू , शाखा विशेष किशोर पुलिस इकाई व थाना AHT से उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी , सहायक बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें