कस्बा पुरदिलनगर निवासी दिनेश शर्मा स्नेही ने मजबूत इच्छा शक्ति का प्रमाण देते हुए 32 दिन में पदयात्रा करके मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। 21 मई को अपने गाँव पुरदिल नगर से माँ का ऐसा दीवाना जो, पैदल ही लगभग 900 किमी की पदयात्रा द्वारा माँ के दर्शन करने निकल पड़ा। आज 32 दिन बाद धूप, भूख, थकान, अपमान, तिरस्कार, वीरान जंगल, नदी नालों व जंगली जानवरों के भय को चीरते हुए एक भिक्षुक की तरह अपने पास एक अन्न का दाना व एक रुपए पास न रखने का प्रण लिए हुए, उन्होंने जम्मू कटरा में माँ वैष्णों देवी के दर्शन कर क्षेत्र वासियों का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया । क्षेत्र में शायद ही पहले व्यक्ति के रुप एक मिसाल पेश कर दी, इतनी दूर लगभग 900 किमी पैदल जाकर किसी ने कोई यात्रा की हो ।
समाचार 24 से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस यात्रा को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, व जम्मू राज्यों से गुजरना पड़ा। इस यात्रा को पूर्ण कराने में माता रानी के साथ-साथ परिवार, मित्र व क्षेत्र के जो लोग काम के लिए जहां- जहां वसे हुए हैं, उन सभी के कारण ही यह सफर मेरा तय हो सका । यदि ये सब मेरे साथ न खड़े होते, तो शायद ही मैं पैदल इस यात्रा को पूर्ण कर पाता ।माता रानी की हमेशा इन सब पर कृपा बनी रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें