हाथरस।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर्व की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी ,थाना प्रभारियों द्वारा ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर्व के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गई । सकुशल नमाज सम्पन्न होने के उपरान्त त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया । जनपद हाथरस में सभी जगह ईद-अल-अज़हा की नमाज सकुशल संपन्न हो गयी है ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर्व के दृष्टिगत जनपद हाथरस में ईदगाह सहित समस्त मस्जिदों में ईद की नमाज को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न करायी गयी । सभी क्षेत्राधिकारी गण के नेतृत्व में प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंगा नियन्त्रण उपकरणो सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया । इसके अतिरिक्त जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा सामाजिक सद्भावना बिगाडने वाले आसमाजिक तत्वों की सतत निगरानी की जा रही है ।
@samachar24news










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें