थाना हसायन पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरपुर स्थित नलकूप से हुई चोरी की घटना में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से चोरी किये गये पम्प सैट का तार बरामद हुआ है।
अवगत कराना है कि 8 मई 2025 को कृष्णगोपाल पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम शेरपुर थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी कि वह नलकूप संख्या 1415.G. ग्राम शेरपुर में नलकूप चालक के पद पर कार्यरत हूँ । अज्ञात चोरों ने नलकूप का ताला तोडकर मरम्मत हेतु रखे समर्सेबल पम्प सैट तार आदि को चोरी कर लिया है । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना का सफल अनावरण करने व घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को निर्देशित किया था। जिसके क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो चोरों शिवराज पुत्र राजेन्द्र निवासी खिटौली थाना हसायन जनपद हाथरस एवं सोहिल पुत्र इस्लाम निवासी मौहल्ला कोलियान कस्वा व थाना हसायन जनपद हाथरस को खिटौली मार्ग से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से चोरी की गयी समरसेबल का तार 12 बण्डल बरामद हुआ है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें