सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

2 अप्रैल को पुरदिलनगर में निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

पुरदिलनगर।  कस्बा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर 2अप्रैल दिन गुरुवार को मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर 51 हनुमान चालीसा पाठ, विशेष चोला, महाभोग दर्शन, भंडारा व बाबा की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सांय 4 बजे जलेसर रोड स्थित बालाजी मंदिर से  प्रारंभ होकर शोभायात्रा रामनगर कॉलोनी से कटरा,जलेसरी गेट,मौहल्ला गढ स्थित काली माता मंदिर से होती हुई मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी जहां पर महाआरती का आयोजन होगा। यह जानकारी श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा दी गयी। @#samachar24news  पुरदिलनगर से वोवी जाखेटिया

कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु स्मार्टफोन तथा ग्रोथ मॉनेटरिंग डिवाइस तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

हाथरस ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री  द्वारा लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में जनपदों के अंदर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु स्मार्टफोन तथा ग्रोथ मॉनेटरिंग डिवाइस तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में  विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा तथा सांसद प्रतिनिधि  राजेश गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित आदि की उपस्थिति में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा बाल विकास परियोजना सिकंदराराऊ में निर्मित होने जा रहे कार्यालय का शिलान्यास  मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ से किया गया।  जनपद में रिक्त 680 सहायिका के पदों के सापेक्ष पूर्ण हुए 478 सहायिका के पदों का सांकेतिक नियुक्ति पत्र का वितरण खंड विकास हसायन एवं सहपऊ की 21 सहायिकाओं को किया किया गया।...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल वितरित

सिकंदराराऊ।  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  सिकंदराराऊ में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ विष्णु सक्सेना, प्रबंधक विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, विद्यालय समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान और प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने भाग लिया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी बांटे गए।  प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। @#samachar24news

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया हाथरस जंक्शन में संचालित पेट्रोल पम्प, मेंड़ू स्थित इंडियन गैस एजेन्सी तथा भारत गैस गोदाम का औचक निरीक्षण

हाथरस।  जनपद में पेट्रोल-डीजल और गैस की सुचारू आपूर्ति, उपलब्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ हाथरस जंक्शन में संचालित पेट्रोल पम्प, मेंड़ू स्थित इंडियन गैस एजेन्सी तथा भारत गैस गोदाम का औचक निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया तथा लोगों को सुचारु रूप से आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। वर्मा फार्म फ्यूल सेंटर हाथरस जंक्शन, (पेट्रोल पम्प) के निरीक्षण के दौरान पाया कि स्थिति पूर्णतः सामान्य है, लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी की। पेट्रोल पंप संचालक ने अवगत कराया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। आज सायं तक पेट्रोल-डीजल की गाडी आ जायेगी। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राहकों से भी बातचीत कर यह जानकारी ली कि पेट्रोल-डीजल निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें निर्धारित दरों पर ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त हो रहा ह...

थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना हाथरस जंक्शन में की जनसमस्याओं की सुनवाई

 थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना हाथरस जंक्शन में की जनसमस्याओं की सुनवाई  हाथरस।  थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ थाना हाथरस जंक्शन में जनसमस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए।  जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही टीम भेजकर कराया जाए तथा भूमि से संबंधित प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने अवैध अतिक्रमणों को हटाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध पुलिस व प्रशासन संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले फरियादियों से शालीन व संवेदनशील व्यवहार किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उन्होंन...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

हाथरस ।  जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम के दरवाजों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोली गईं तथा वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित मशीनों का अवलोकन किया।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस कक्ष एवं दीवारों की साफ-सफाई कराने तथा प्रकाश के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहते हैं। निरीक्षणोपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जैपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश बाबू, सुनील वर्मा एडवोकेट प्रशासनिक प्रमुख बीजेपी, उपाध्यक्ष अजय सिकरवार समाजवादी पार्टी, जिलाध्यक्ष राजकपूर बीएसपी, जिला सचिव सीपीआईएम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहमत अली आप पार्टी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस विव...

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदराराऊ।   थाना पुलिस द्वारा थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में वांछित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से लूटे हुए रूपयों में से बचे 5000 रूपये नगद बरामद किये। गत 25 मार्च को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । अवगत कराना है कि दिनांक 18/03/2026 को अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकन्दराराऊ द्वारा थाना सिकंद्रारऊ पर सूचना दी कि दिनांक 18.03.2026 को वह रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया बम्बा कासंगज सिकन्द्राराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने मेरी मोटर साइकिल न0. UP16BM0410 में टक्कर मारकर गिरा दिया और मेरा रुपयो का थैला छीनकर चले गये । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया...

नवरात्र के अंतिम दिन आस्था एवं श्रद्धा के साथ की गई मां सिद्धिदात्री की पूजा

सिकंदराराऊ ।  नगर में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि  पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और रामनवमी का पर्व  धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।   नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप 'मां सिद्धिदात्री' की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई स्थानों पर कन्या पूजन और भंडारे आयोजित किए गए, जहां नौ छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर भोजन कराया गया।  स्थानीय देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, काली मंदिर, पीपल वाली माता मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर माता की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन का क्रम सभी जगह चलता रहा । जगह-जगह देवी जागरण एवं हवन यज्ञ आयोजित हुए। इस दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करते नजर आए।   सांयकाल नगर की कुलदेवी सिद्ध पीठ पथवारी बृजेश्वरी माता रानी मंदिर पर नगर के प्रकांड विद्वान पंडित श्री सुभा...

पेट्रोल-डीजल की कमी के संबंध में अफवाहों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करके लिया स्थिति का जायजा

हाथरस ।  जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी के संबंध में प्राप्त हो रही अफवाहों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मथुरा रोड तथा शहर में संचालित विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया तथा लोगों को सुचारु रूप से आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चूना वाला, बल्क कैरियर एवं एग्रो सर्विस सेंटर सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान पाया कि स्थिति पूर्णतः सामान्य है। कहीं भी लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता तथा भुगतान के माध्यम (ऑनलाइन/ऑफलाइन) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है तथा ग्राहकों से ऑनलाइन एवं नकद, दोनों माध्यमों से भुगतान लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राहकों से भी बातचीत कर यह जानकारी ली कि पेट्रोल-डीजल निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें निर्धारित दरों पर ही पेट्रोल...

थाना सहपऊ पुलिस व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना सहपऊ क्षेत्रांतर्गत हुई शराब के ठेके से हुई लूट की घटना व थाना हाथरस जंक्शन पर हुई लूट के प्रयास की घटनाओं का सफल अनावरण, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

हाथरस।  थाना सहपऊ पुलिस व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना सहपऊ क्षेत्रांतर्गत हुई शराब के ठेके से हुई लूट की घटना व थाना हाथरस जंक्शन पर हुई लूट के प्रयास की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरांत आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल बदमाश फारुख को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से लुटे हुए 5,000 रुपये, 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल बरामद की है।  अवगत कराना है कि दिनांक 20.03.2026 को वादी गजेंद्र पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम दुपेरिया थाना सकरौली जनपद एटा द्वारा थाना सहपऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वह ग्राम सिखरा स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समेन के रुप मे कार्यरत है । दिनांक 19.03.2026 को समय करीब रात्रि 20.25 बजे कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा ठेके का गेट तोडकर गल्ले मे रखे रुपये ले गये है । उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । दिनांक 24.03.2026 को वादी द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर ...

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के मामले में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ तीन गिरफ्तार , स्कॉर्पियो एवं 50000 रुपये व तमंचा कारतूस बरामद

हाथरस। एसओजी टीम व थाना सिकंद्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 2 आरोपी यश कसाना एवं विशाल पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गए । पुलिस ने घायल आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया तथा कांबिग के दौरान 1 आरोपी विक्की गिरफ्तार किया गया। कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 1 स्कॉर्पियो गाडी, 3 तमंचा 315 बोर, 5 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस व 50,000/- रुपयेलूटे हुए बरामद किये हैं।  अवगत कराना है कि दिनांक 18/03/2026 को अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकन्दराराऊ द्वारा थाना सिकंद्रारऊ पर सूचना दी कि दिनांक 18.03.2026 को वह रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 06.25 पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया नगला का बम्बा कासंगज सिकन्द्राराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें...

सिद्ध पीठ पथरी माता मंदिर पर हुआ कन्या पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

सिकंदराराऊ।  नवरात्रि के सप्तम दिवस घर घर में जगत जननी राजराजेश्वरी मां भगवती दुर्गा की कालरात्रि के रूप में पूजा अर्चना की गई। प्रातः भोर बेला से मंगला आरती दर्शन पर देवी  मंदिरों में माता रानी के भक्तों का सैलाब देखते बन रहा था। हाथ में जलाभिषेक का लोटा, रोली, मोली, पान, पुष्प, फल , मिष्ठान, अग्यारी की थाली ,माता रानी की एक झलक पानी को जयकारों के साथ लालायित नजर आए।  नगर की सिद्ध पीठ पथवारी बृजेश्वरी माता मंदिर पर कन्या पूजन हुआ। मंदिर के पुजारी जगदीश कश्यप, व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा, बीरो लाला, चेतन पंडित आदि ने कन्या रूप में मां दुर्गा का चरण धोकर व तिलक लगाकर ,आरती उतार कर , फल फूल मेवा मिष्ठान का भोग लगाकर पूजन किया। पूरे मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर फूलों की सजावट रंगीन रोशनियों से सजाया गया । वहीं चामुंडा माता मंदिर, शिवालय स्थित काली माता मंदिर , संतोषी माता मंदिर , केला करोली माता मंदिर, पीपल वाली माता मंदिर, मंडी गांधीगंज स्थित दुर्गा मंदिर में भी धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी देखते बन रही थी। @#samachar24news

4 अप्रैल को टीएफआई के बैनर तले दिल्ली में होने वाली विशाल रैली और धरना को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बनाई रूपरेखा

सिकंदराराऊ।  सेवारत बेसिक शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई,जिसमें आगामी 4 अप्रैल को  टी एफ आई के अंतर्गत दिल्ली में होने वाली विशाल रैली और धरना को लेकर संगठन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष विजयवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 अप्रैल को टी एफ आई के बैनर तले विशाल रैली व धरना आयोजित किया जाएगा। महामंत्री कृष्णकांत कौशिक ने सेवारत शिक्षकों की टेट अनिवार्यता,पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर शिक्षकों से दिल्ली जाने के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया । इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार चौहान, राधेश्याम,यशवीर सिंह,प्रमोद कुमार,मनोज पुंढीर,, शैलेन्द्र पुंढीर,संजीव पाल,संजीव पुंढीर,तिलक सिंह,कुलदीप पचौरी,विनोद कुमार,प्रवीण सोमानी,सुनील कुमार, अखलेश कुमार, निर्दोष चौधरी,विवेक कुमार,सुमित पुंढीर आदि शिक्षक मौजूद रहे। @#samachar24news

जिला गंगा समिति द्वारा विकास खंड मुरसान के करवन नदी पटेनी पुल के निकट गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

हाथरस।  जिला गंगा समिति, हाथरस द्वारा विकास खंड मुरसान के करवन नदी पटेनी पुल के निकट गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बच्चों एवं विभागीय कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत करवन नदी के तट पर साफ-सफाई अभियान से की गई। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर नदी किनारे जमा कचरे को हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को नदी संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित मोहन गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नदियों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नदी में कूड़ा न डालें और आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण में आगे आने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान ने अपने वक्तव्य में कहा कि गांव स्तर पर स्वच्छता अभियान को निरंतर चलाया जाएगा और सभी ग्रामीण मिलकर नदी को साफ रखने का संकल्प लें। उन्होंने ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की। जिला परियोजना अधिकारी ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते ...

आयुष आपके द्वार "के अंतर्गत ग्राम-बढ़ानू में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिकंदराराऊ।   बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अलीगढ़ डा नरेंद्र कुमार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुष विभाग के डॉ. संतोष शर्मा चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वाजिदपुर हाथरस एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुजावलपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ज्योति सिंह  के द्वारा ,"आयुष आपके द्वार "के अंतर्गत ग्राम-बढ़ानू में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर  लगाया गया  l जिसमें ग्रीष्म मौसम में होने वाली बीमारियां के बारे में लोगों को जागरूक किया गया । साथ ही ग्रीष्म काल में स्वस्थ्य रहने हेतु उचित खान पान साफ सफाई आहार-विहार , दिनचर्या , संचारी रोगों से रोकथाम एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई l  जिसमें 61 रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां वितरित की गई। शिविर में सहयोग रूप में सुरेंद्र सिंह ,लाखन सिंह (भृत्य) ,अतर सिंह आदि कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी। @#samachar24news

तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी के बहिष्कार को लेकर बार एसोसिएशन की बैठक में विचार विमर्श

सिकंदराराऊ।   दि बार एसोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक लगातार चल रहे तहसीलदार के बहिष्कार के चलते आहूत की गयी जिसमें संघर्ष समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सदस्यों से विचार विमर्श के उपरांत अध्यक्ष दिनेश कुमार शोला एड ने निर्णय  लिया कि तहसीलदार का बहिष्कार निरंतर जारी रहेगा और उपजिलाधिकारी व उनके कर्मचारी का व्यवहार को लेकर 10 दिन का अल्टीमेट दिया गया है की अगर आप के व्यवहार मे बदलाब नहीं आता है तो उनके विरुद्ध भी दि बार एसोसिएशन बहिष्कार करेगी।  बैठक में मीडिया प्रभारी प्रियांशू दरगढ़, सचिव राजेश बघेल एड0,कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार एड0,बरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह कुशवाहा एड0,कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम योगेंद्र सिंह एड0,सहसचिव दुतीय भगवान सिंह एड0.युवराज सिंह एड0, नरेश प्रताप एड0, गौरी शंकर गुप्ता एडo,रनवीर सिंह एड0,जय प्रकाश गुप्ता एड0,इंद्रपाल सिंह यादव एडo,मुरारी लाल शर्मा एडo,वीरेश पुंडीर एड0, केo एम कुलश्रेष्ठ एड0,ओमप्रकाश गौतम एडo, अशोक शर्मा एड0,हुकुम सिंह बघेल एडo,ब्रजेश यादव एड0, शिव कुमार सक्सेना एडo, इफराक अली बेग एड0, प्रमोद बघेल एड0, दीपेश पाठक एड0, राधे श्याम ...

रोजगार मेले में 1181 अभ्यर्थियों का 26 कम्पनियों द्वारा किया गया चयन

जनप्रतिनिधिगणों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए  हाथरस ।  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन  एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज हाथरस में आयोजित वृहद रोजगार मेले में विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर रोजगार मेले का उद्घाटन किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजित वृहद रोजगार मेले के अवसर पर  विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि किसी भी परिवार में एक सदस्य को रोजगार मिलने से पूरे परिवार की दिशा और दशा बदल जाती है तथा आने वाली पीढ़ियां भी इससे लाभान्वित होती हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ...

गौशाला में बृहद टीन शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने किया गौ-पूजन

हाथरस ।  विकास खंड सासनी के ग्राम पंचायत समामई रूहल स्थित श्री दाऊजी गौशाला में बृहद टीन शेड निर्माण कार्य हेतु विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।  भूमि पूजन उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने तिलक लगाकर, पुष्पमाला अर्पित कर गौ-पूजन के साथ गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में निर्माणाधीन टीन शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि 100×63 फीट का टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी की पहल से टीन शेड निर्माण में हैंडपंप रीबोर से प्राप्त पाइपों का उपयोग पिलर निर्माण में किया जा रहा है, जिससे निर्माण लागत में उल्लेखनीय बचत हुई है। इस नवाचार पर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 183 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 173 मादा एवं 10 नर गौवंश शामिल हैं। उनकी दे...

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सासनी में की जनसुनवाई

हाथरस।  सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया।  जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  सासनी समाधान दिवस में 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये ...

श्रीमद् भागवत कथा समाज में धर्म, संस्कार और मानवता का संदेश देती है : डॉ राकेश सिंह राना

सिकंदराराऊ।  विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के ग्राम नगला डांडा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का फीता काटकर पूर्व एमएलसी व सपा नेता डॉ. राकेश सिंह राना ने शुभारम्भ किया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा समाज में धर्म, संस्कार और मानवता का संदेश देती है तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करती है। इस कथा का श्रवण करने से मन को शांति एवं जीवन को उचित मार्गदर्शन प्राप्त होता है। @#samachar24news

सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’ के तहत संचालित मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत निकाली पुलिस वाहन रैली हाथरस।

हाथरस।  उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’ के तहत संचालित मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से पुलिस वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित  रहे। @#samachar24news

खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल, बैडमिंटन हॉल का सांसद ने किया लोकार्पण

हाथरस।  राजकीय स्टेडियम, जनपद हाथरस में खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल, बैडमिंटन हॉल लागत 151.98 लाख रुपये का लोकार्पण  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शिलापट्ट से परदा हटाकर किया।  इस दौरान  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मल्टीपरपज हॉल, बैडमिंटन हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खेल का आनंद लिया।  सांसद ने कहा कि इस मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,  सांसद प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष अपना दल, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्य अधिकारी ,कर्मचारी, खिलाड़ी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार बं...

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में हडको के नियमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन

हाथरस । उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमटेड (हडको) के नियमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनो हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा,  जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।  कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित  जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारियों का स्वागत बुके एवं शॉल भेंटकर कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के अंतर्गत लाभ ले रहे कृषकों को जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में जनपद एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन क...

रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र में दिव्यांग बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हाथरस।  रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में दिव्यांग बच्चों के समर्थन एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी प्रकार से कम नहीं होते, बल्कि उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और उचित अवसर की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा एवं समाज में उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे इन बच्चों के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता और सम्मान का भाव रखें। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय , अध्यक्ष  प्रभा वार्ष्णेय , सचिव श्रीमती आशु वार्ष्णेय ,  सीमा वार्ष्णेय, रिशु वार्ष्णेय एवं  अंजू वार्ष्णेय की विश...

पशुपालन विभाग ने किया प्रशिक्षण एवं प्रसार योजनान्तर्गत जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पैरावेटों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हाथरस।  विकास भवन सभागार हाथरस में पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रसार योजनान्तर्गत जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पैरावेटों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में डा सौरभ गुप्ता पशु चिकित्साधिकारी देदामई ने बताया कि पशुओं के आधार, बैलेन्सराशन, उम्र के आधर पर मेन्टिनेन्श राशन, गर्भवती मादा पशु, उत्पाद व दुधारू पशु के कितना राशन किस मात्रा में देना है के बारे मे बताया। कृमिनाशक तथा वैक्सीनेशन करने के तरीके एवं सावधनियों के विषय में बताया।  दूसरे मास्टर ट्रेनर डा भूपेन्द्र सिंह पशु चिकित्साधिकारी लालगढ़ी ने कुक्कुट सेक्टर तथा कुक्कुट विकास नीति 2022 के अन्तर्गत को मर्शियललेयर फार्म 10000, 30000, एवं 60000 की यूनिट स्थापना करने हेतु जागरूक तथा पशुपाल को की भागीदारी सुनिश्चित करना, उक्त योजनान्तर्गत प्रदेश-देश स्तर पर रैंक विवरण के बारे में बताया।  डा विकास यादव पशु चिकित्साधिकारी सहपऊ ने बांझपन समस्या तथा गर्भपरीक्षण के विषय में, कृत्रिम गर्भाधान करते समय पशुओं ...

जिलाधिकारी ने की कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

हाथरस।  कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं—दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू- जीकेवाई), एसएसडीएफ एवं प्रोजेक्ट प्रवीण—की प्रगति के संबंध में प्रशिक्षण प्रदाताओं, पीआईए के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध रूप से लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अनुदानित विद्यालयों में आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष तत्काल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएं तथा समयानुसार बैच गठन कर प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति, प्लेसमेंट एवं मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समन्वयक, एमआईएस मैनेजर, जिला कार्यक्रम प्...

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा बेसिक शिक्षा विभाग का स्टॉल

हाथरस।   उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सामान्य को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने हेतु  कलेक्ट्रेट सभागार हाथरस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शित किए गए। कक्षा 7 की छात्रा अनामिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी खुर्द विकासखंड सिकंदराराव द्वारा Women Safety विषय पर एक मॉडल प्रस्तुत किया गया। वहीं कक्षा 8 के छात्र मनीष, उच्च प्राथमिक विद्यालय शास्त्री द्वारा Geothermal Energy पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया गया। इन नवाचारी मॉडलों से प्रभावित होकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा दोनों विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पूर्ण यूनिफॉर्म प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में श्रीमती पूनम पांडे ब्लॉक प्रमुख, हाथरस, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु नई पुस्तक...

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नेहरू पार्क स्थित आजाद शाखा पर किया आद्य सरसंघचालक प्रणाम

सिकंदराराऊ।  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नेहरू पार्क स्थित आजाद शाखा पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम स्वयंसेवकों द्वारा किया गया ।   मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह प्रदीप गर्ग ने कहा कि उन्होंने हिंदू संस्कृति की वैज्ञानिकता, गौरवशाली इतिहास और भविष्य के संकल्पों पर प्रकाश डाला। भारतीय नववर्ष केवल कैलेंडर बदलना नहीं, एक नई चेतना का संचार है। उन्होंने विक्रमी संवत की महत्ता बताई। कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर इसकी स्थापना की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक जनवरी के साथ कोई ऐतिहासिक या आध्यात्मिक कारण नहीं जुड़ा है, जबकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भगवान राम के राज्याभिषेक, स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म और डा. हेडगेवार के जन्मदिवस जैसे अहम प्रसंगों से जुड़ी है। नगर संघचालक प्रवीण वार्ष्णेय ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष के महत्व पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पंच परिवर्तन का मंत्र दिया गया। इसे केवल एक नारा नहीं, समाज में वास्तविक बदलाव लाने का माध्यम बताया गया।  कार्यक्रम में मनोज कुमार ,अवधेश राजपू...

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 23 मार्च को होगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन

हाथरस ।   जिला सेवायोजन कार्यालय हाथरस द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला 23 मार्च को सेठ फूल चन्द बागला (पी०जी०) कालेज में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 45 कम्पनी द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। वृहद रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर 23 मार्च को सेठ फूल चन्द बागला (पी०जी०) कालेज, हाथरस में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है तथा अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि, दो फोटो एवं बायोडाटा लेकर अवश्य आवें।  वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने ब्राउजर में rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल खोलकर ऊपर दाँयी ओर Signup/Login में जाकर जॉबसीकर ऑप्शन का...

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने तथा नवरात्रि के प्रथम दिवस के उपलक्ष में बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई प्रदर्शनी

हाथरस ।  प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर तथा नवरात्रि के प्रथम दिवस के उपलक्ष में बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने 05 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण तथा शिशुओं को अन्न प्राशन कराया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की। नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार एवं महिला कन्याण विभाग के तत्वाधान में वृहद कार्यक्रम का अयोजन किया गया। मा0 नगर पालिका अध्यक्ष ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्याओं को रोली, चंदन का टीका लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर कन्या पूजन के साथ ही उपहार भेंट किये। दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजनातंर्गत पाँच दिव्यांग बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने पिछड़वर्ग कल्याण विभाग द्...