सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ विष्णु सक्सेना, प्रबंधक विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, विद्यालय समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान और प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने भाग लिया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी बांटे गए।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
@#samachar24news




एक टिप्पणी भेजें