प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में जनपदों के अंदर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु स्मार्टफोन तथा ग्रोथ मॉनेटरिंग डिवाइस तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा तथा सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित आदि की उपस्थिति में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा बाल विकास परियोजना सिकंदराराऊ में निर्मित होने जा रहे कार्यालय का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ से किया गया।
जनपद में रिक्त 680 सहायिका के पदों के सापेक्ष पूर्ण हुए 478 सहायिका के पदों का सांकेतिक नियुक्ति पत्र का वितरण खंड विकास हसायन एवं सहपऊ की 21 सहायिकाओं को किया किया गया।
इस मौके पर विधायक सादाबाद द्वारा नवनियुक्त सहायिकाओं को बेहतर तरीके से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
विधायक सिकंदराराऊ ने सभी नवनियुक्त सहायिकाओं को कुपोषित बच्चों एवं कुपोषित महिलाओं के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी नवीन सहायिकाओं सहित विभाग को पूर्ण समर्पण से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें